फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दूध प्लांट में मावा बनाते समय फटा बॉयलर, तस्वीरों में देखें धमाके के बाद का खौफनाक मंजर

Mon, 14 Sep 2020 10:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Sep 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Hapur milk boiler blast 20 injured one girl dead see photos
boiler blast - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी गांव में एक दूध की डेयरी में अचानक बॉयलर फटने से एक बच्ची की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। मावा बनाने के दौरान बॉयलर फटा और हवा में उछलकरकरीब 200 मीटर दूर तक मकानों पर जा गिरा।कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम धौलाना सात दिन के अंदर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। पुलिस ने डेयरी संचालक को हिरासत में ले लिया है। तस्वीरों में देखें भयावह मंजर...

Hapur milk boiler blast 20 injured one girl dead see photos
boiler blast - फोटो : अमर उजाला

गांव बड़ौदा सिहानी गांव के बाहर विनीत शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा की सिहानी दूध उत्पादन सहकारी डेयरी है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक डेयरी में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब दो सौ मीटर दूर इमरान और हारून के मकान पर जा गिरा।

Hapur milk boiler blast 20 injured one girl dead see photos
boiler blast - फोटो : अमर उजाला

धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और पूरा गांव दहल गया। दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं।  सूचना पर एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ तेजवीर सिंह और हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मिस्वाह (8) पुत्री सदाकत की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur milk boiler blast 20 injured one girl dead see photos
boiler blast - फोटो : अमर उजाला

यह हुए घायल
रिशा (7) पुत्री यूसुफ, सुहेल(10) पुत्र अरसद, सानिया(7), महजीन (12) पुत्री लुक्ता, शाहरीन(12), रिजवान (16) पुत्र इमरान, इमरान(45) पुत्र ननुवा, साजिया (40)पत्नी इमरान, साहिबा(10) पुत्री इमरान, अफसा(10) पुत्री इसरार, शबनम(06)पुत्री अनवार, शाबिज(06) पुत्र इकरार, फरजाना(30) पत्नी अराफ, कादिर(13) पुत्र असरफ, महासीन(20)पुत्र इसराइल, लाल(40) पुत्र इलियास, शानू (19)पुत्र लाल व वसीम(21)पुत्र इसराइल शामिल हैं। 

विज्ञापन
Hapur milk boiler blast 20 injured one girl dead see photos
boiler blast - फोटो : अमर उजाला

अवैध था बॉयलर, डीएम ने बिठाई मजिस्ट्रेटी जांच
डीएम अदिति सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया है कि डेयरी संचालक पर मावा बनाने का लाइसेंस 23 जून 2017 से  था, लेकिन बॉयलर लगाने की अनुमति नहीं थी।  तकनीकी जांच के लिए कानपुर से बायलर निरीक्षक पवन पांडेय भी मौके पर पहुंचेंगे। शुरूआती जांच में अत्यधिक गैस बनने से बॉयलर फटने का कारण बताया जा रहा है। सहायक निदेशक कारखाना आलोक सिंह, खाद्य सुरक्षा विभाग से अभिहीत अधिकारी पवन कुमार और पावर कारपोरेशन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने विनीत के भाई सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed