फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूटकेस में मिला था बच्ची का शव, गले में बंधे रुमाल ने पुलिस को पहुंचाया आरोपियों तक

Thu, 01 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
handkerchief lead delhi police to accused couple who murder 14 year old girl in timarpur
तिमारपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वेलकम इलाके में 14 वर्षीय किशोरी की अगवा करके हत्या उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली रुखसार (32) और उसके पति रजब उर्फ राजू (35) ने की थी। बाद में शव सूटकेस में रखकर उसे उत्तर दिल्ली के तिमारपुर इलाके में फेंक दिया गया। किशोरी आठ माह की गर्भवती रुखसार के पास कुरान पढ़ने आती थी। 22 अक्तूबर को रजब ने किशोरी को गुस्से में चांटा मार दिया था। इससे वह बेहोश हो गई। इससे डरे दंपती ने उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा। 27 अक्तूबर की शाम गला घोंटकर हत्या कर शव सूटकेस में रखकर फेंक दिया। अब इस दंपती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और इसकी वजह बना है एक रुमाल, पढ़ें क्या पूरी कहानी...

handkerchief lead delhi police to accused couple who murder 14 year old girl in timarpur
timarpur murder case - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को 28 अक्तूबर को तिमारपुर इलाके से वेलकम निवासी 14 वर्षीय सलमा (बदला नाम) का शव मिला था। वह 22 अक्तूबर को ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रखा था। 30 अक्तूबर को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से सलमा के शव का पोस्टमार्टम कराया। छानबीन के दौरान पुलिस ने कुरान पढ़ाने वाली ट्यूशन टीचर और उसके पति से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और हत्या की बात कबूल कर ली।

handkerchief lead delhi police to accused couple who murder 14 year old girl in timarpur
timarpur murder case - फोटो : अमर उजाला

रजब ने बताया कि 22 अक्तूबर को सलमा जब ट्यूशन पढ़ने आई तो वह मचान से सामान उतार रहा था। सामान अचानक सलमा के सिर पर गिरा और चोट लगने से वह रोने लगी। रजब के प्रयास के बाद भी सलमा चुप न हुई तो उसने उसे जोर से चांटा मार दिया। चांटा लगते ही सलमा बेहोश हो गई तो दंपती बुरी तरह डर गए। दोनों बच्ची को इलाके में ही एक दूसरे घर में ले गए और उसे बंधक बना लिया। रजब नींद की गोलियां ले आया। वे सलमा को दूध में मिलाकर नींद की गोलियां देने लगे। 27 अक्तूबर को उन्होंने सलमा को मारने की योजना बनाई। वे सलमा को अपने घर ले गए और रुमाल से गला घोंटकर मार डाला। बाद में एक सूटकेस खाली कर शव उसमें रख दिया। रात में रजब अपनी स्कूटी पर रखकर यह सूटकेस तिमारपुर में फेंक आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
handkerchief lead delhi police to accused couple who murder 14 year old girl in timarpur
timarpur murder case - फोटो : अमर उजाला

रुखसार पर भरोसा करता था परिवारः सलमा की मौत के बाद से उसकी मां का रोते-रोते बुरा हाल है। उसने बताया कि उनके घर से 15 मीटर दूर ही रुखसार चार माह पूर्व किराए पर रहने आई थी। तभी से ही उसका उनके घर आना-जाना शुरू हो गया था। उस पर परिवार को भरोसा हो गया। रुखसार ने जब सलमा को कुरान पढ़ाने का प्रस्ताव रखा तो सब खुशी से राजी हो गए। रुखसार सुबह 10:30 से 1:00 बजे तक रोज सलमा को कुरान पढ़ाती थी। 22 अक्तूबर को सलमा घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उससे पूछा। रुखसार ने उसके एक बजे घर चले जाने की बात कह दी।

विज्ञापन
handkerchief lead delhi police to accused couple who murder 14 year old girl in timarpur
timarpur murder case - फोटो : अमर उजाला

घर से मिलीं नींद की गोलियां और रुमालः पुलिस ने दंपती से पूछताछ की तो वे गुमराह करते रहे। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो नींद को गोलियां व एक रुमाल मिला। ठीक ऐसा ही रुमाल सलमा के गले पर भी लिपटा मिला था। एफएसएल व अन्य जांच एजेंसियों ने बुधवार को रुखसार और रजब के घर की तलाशी ली और सक्ष्य जुटाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed