फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला से दरिंदगी के बाद दिल्ली भाग आया था पांचवां आरोपी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 24 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
gurugram sohna gangrape police arrested 5th accused, victim mobile recovered
sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम गैंगरेप मामले का पांचवां व ग्रेनो निवासी तीसरे मुख्य आरोपी किशन को एंटी एक्सटोर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। किशन को ही वारदात का सूत्रधार माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गुरुग्राम में नौकरी करने से किशन ने ही राहुल व नरेश को वहां चलने की सलाह दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वहीं, कासना कोतवाली पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी गुरुग्राम से बरामद कर लिया है। इसी ऑटो में पीड़िता को सोहना से गुरुग्राम के एमजी रोड लाया गया था।

 
gurugram sohna gangrape police arrested 5th accused, victim mobile recovered
मामले का खुलासा करते एसीपी लव कुमार
एंटी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम में महिला से दुष्कर्म कर पीड़ित को कासना कोतवाली क्षेत्र में फेंकने के मामले में आरोपियों के नाम का खुलासा होने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इमलिया गांव में दबिश दी थी। इसकी भनक लगने पर आरोपी किशन दिल्ली निवासी अपने रिश्तेदार के घर भाग गया था। 
gurugram sohna gangrape police arrested 5th accused, victim mobile recovered
gangrape
शुक्रवार को आरोपी को कासना कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। किशन ने गुरुग्राम में लगभग चार साल कार चलाई थी। इसके चलते वह वहां की स्थिति से वाकिफ था। इमलिया गांव के तीनों आरोपी साथ खाते-पीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram sohna gangrape police arrested 5th accused, victim mobile recovered
इमलिया गांव।
वारदात के दिन तीनों में घूमने जाने को लेकर बातचीत हुई तो किशन ने उन्हें गुरुग्राम जाने की सलाह दे दी। किशन को गुरुग्राम में भर्ती अपनी बहन के बीमार ससुर से मिलने भी जाना था। तीनों ने गुरुग्राम जाने की योजना बनाई। पहले तीनों आरोपी किशन के बीमार रिश्तेदार को देखने पहुंचे। इसके बाद किशन तीनों को एमजी रोड पर ले गया और ऑटो चालक आफरीदी से संपर्क कर महिला को सेंट्रो कार में बैठाकर ले आए। 
विज्ञापन
gurugram sohna gangrape police arrested 5th accused, victim mobile recovered
gangrape
आरोपियों ने पहले गुरुग्राम में एक कंपनी के पीछे एकांत स्थान पर ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को वापस एमजी रोड पर छोड़ने की जगह आरोपी पीड़िता को ग्रेनो की ओर ले आए और रास्ते में दरिंदगी करने के बाद पीड़िता को कासना कोतवाली क्षेत्र में चाचा के ढाबे के पास फेंककर फरार हो गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed