गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश ने जिस फरसे से परिवार को काटा, उसे उसकी बेटी आदित ही लाई थी। पढ़ें पूरी कहानी आखिर वैज्ञानिक की बेटी आदित फरसे को घर क्यों लाई थी।
2 of 5
बेटी अदिति
- फोटो : सुदर्शन झा
दरअसल, अदिति ने स्टार्टअप के तौर पर आर्गेनिक साबुन का काम शुरू किया था। साबुन के सैंपल को काटने के लिए कुछ दिनों पहले मीट काटने वाला फरसा लेकर आई थी जबकि हथौड़ा घर में ही रखा हुआ था। सबसे पहले अदिति की हथौड़े और फरसा (मीट काटने वाला) से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। डॉ. श्रीप्रकाश ने वारदात में इन दोनों का प्रयोग किया था।
3 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर वार किया और फिर बेटे की तरफ बढ़ा। पुलिस को अंदेशा है कि इस दौरान खून से लथपथ डॉ. सोनू ने अपने पति को पीछे से पकड़ने की कोशिश की, जिसमें हाथ में लगा खून डॉ. श्रीप्रकाश की शर्ट के पीछे की तरफ लग गया। जिस समय घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो उस समय कोमल का लहूलुहान शव बेडरूम में फर्श पर और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे।
4 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
बता दें कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार सुबह यह सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक वैज्ञानिक ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया, और फिर खुद आत्महत्या कर ली। गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड एस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 299 में डॉक्टर प्रकाश सिंह(55) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनू सिंह(50), बेटी अदिति(22) और बेटा आदित्य(13) थे।
5 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
कोमल एक गैर सरकारी पाठशाला का संचालन करती थीं। अदिति जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में बी-फार्मा की छात्रा थी, जोकि गुरुग्राम के बेस्टेक पार्क स्थित एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी। बेटा आदित्य डीएवी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था।