फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक से नारे लगवाने और मारपीट का मामला: एफआईआर में 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' का उल्लेख नहीं

Tue, 28 May 2019 08:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
gurugram man who force to remove skull cap chant jai shriram want go bihar harmony disturb attempt
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रोककर मारपीट करने के मामले में गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' का उल्लेख नहीं किया गया है।

सोमवार को पीड़ित मोहम्मद बरकत अली ने समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जो खुलासे हुए हैं वह काफी चिंताजनक है। इसके साथ ही शहर में एक बड़ी साजिश रचे जाने की बात भी सामने आ रही है।

gurugram man who force to remove skull cap chant jai shriram want go bihar harmony disturb attempt
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त से मुलाकात पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और बताया कि वह गुरुग्राम में असुरक्षित महसूस कर रहा है, इसलिए वापस बिहार जाना चाहता है। इस पर पुलिस आयुक्त ने पीड़ित को मामले की कार्रवाई चलने तक गुरुग्राम में ही रहने को कहा, साथ ही आश्वासन दिलाया है कि वह शहर में सुरक्षित है।

gurugram man who force to remove skull cap chant jai shriram want go bihar harmony disturb attempt
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त को पीड़ित बरकत अली ने बताया कि शनिवार रात को हुई घटना के बाद यह जानकारी उसने अपने परिजनों को बिहार के बेंगूसराय में दी। इसके बाद से उसके परिजन घबराए हुए हैं। उन्होंने तुरंत ही गुरुग्राम छोड़कर वापस बिहार आने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram man who force to remove skull cap chant jai shriram want go bihar harmony disturb attempt
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित के भाई मोहम्मद मुर्तजा ने बताया कि जब से परिजनों को इस घटना के बारे में पता लगा है तब से वे सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं। हर घंटे फोन कर उससे बातचीत कर रहे हैं और बिहार वापस आने का दबाव भी बना रहे हैं। 

विज्ञापन
gurugram man who force to remove skull cap chant jai shriram want go bihar harmony disturb attempt
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

माहौल बिगाड़ने की है कोशिश

पीड़ित के साथ पुलिस आयुक्त से मिलने आए हाजी अहमद, हाजी इजराइल, इमरान कुरैशी, मुफ्ती मोहम्मद सलीम, जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद, फारूख खान सहित अन्य ने बताया कि कुछ लोग शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। वह इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं ताकि उनकी राजनीति चलती रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed