फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की इस गंदी आदत ने फोर्टिस की डॉक्टर सोनम की छीन ली जिंदगी, एक साल में हुआ सब बर्बाद

Thu, 21 Nov 2019 10:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Gurugram fortis doctor sonam motis died of drugs overdose his husband was drug addict forced her too
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

ड्रग्स की ओवरडोज लेने से निजी अस्पताल की डॉक्टर सोनम मोतिस (29) की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुग्राम स्थित सेक्टर-43 स्थित फ्लैट में मिला है। शव के पास से कुछ इंजेक्शन पड़े मिले हैं। सुशांत लोक पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चिकित्सक पति, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 

Gurugram fortis doctor sonam motis died of drugs overdose his husband was drug addict forced her too
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ पवन चौधरी ने बताया कि मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कोटा राजस्थान निवासी ओंकार लाल मोतिस (65) ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी मूल रूप से मथुरा निवासी डॉ. शिखर मोर के साथ 11 मई 2018 में की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट होने लगी थी। 

Gurugram fortis doctor sonam motis died of drugs overdose his husband was drug addict forced her too
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

साथ ही सोनम को यह भी पता लगा कि शिखर नशा करता है व सोनम को भी नशा करने का दबाव देता है। ऐसा न करने पर उसके साथ मारपीट करता। अप्रैल महीने में उनकी बेटी की हालत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram fortis doctor sonam motis died of drugs overdose his husband was drug addict forced her too
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से
सास-ससुर ने भी की मारपीट
आरोप है कि दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित घर पर शिखर नशा कर रहा था जिसका विरोध करने पर सोनम के साथ मारपीट की। इस पर सास सरिता ने सोनम के पिता को बुला लिया और उसे कोटा भेज दिया। जून महीने में सोनम वापस शिखर के घर आई जहां से वह परिवार सहित शिखर के पैतृक घर कोलकाता चली गई। कोलकाता में भी उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान सोनम के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। 
विज्ञापन
Gurugram fortis doctor sonam motis died of drugs overdose his husband was drug addict forced her too
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

वापस लौटने पर शिखर ने घर छोड़ा
सितंबर 2019 में पैर ठीक होने पर एम्स अस्पताल में जब ड्यूटी ज्वाइन की तो शिखर ने अपना घर छोड़ दिया। शिखर अस्पताल के हॉस्टल में रहने लगा और उसे घर से निकाल दिया। सोनम ने एम्स में नौकरी छोड़ दी और गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में नौकरी ज्वाइन कर ली और गुरुग्राम के सेक्टर-43 के एक फ्लैट में रहने लगीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed