फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: सिपाही ने दोस्तों को बताया, 'हादसा हुआ है', इसके बाद किया एक और कांड

Sun, 14 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 14 Oct 2018 10:26 AM IST
gurugram firing case Accused head constable hits two auto with his car after shot judge Wife and son
Gurugram murder
हरियाणा के गुरुग्राम में हुए गोलीकांड में एक और खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सिपाही अपने दोस्तों के पास पहुंचा। यहां से वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर चल दिया। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी से दो ऑटो को टक्कर मारी।  आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम गनर की गोली से घायल जज की पत्नी की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं जज के बेटे की हालत गंभीर बनी है। 
gurugram firing case Accused head constable hits two auto with his car after shot judge Wife and son
गौरतलब है कि शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कांस्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 की पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। मां को तीन और बेटे को दो गोली लगी थीं। 
gurugram firing case Accused head constable hits two auto with his car after shot judge Wife and son
Gurugram murder
पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी थी। देर शाम आरोपी गनमैन महिपाल को फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिसार के रहने वाले जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु (37) और बेटा ध्रुव (16) दोपहर करीब तीन बजे कार से मार्केट गए थे। गाड़ी गनमैन नांगल चौधरी निवासी महिपाल चला रहा था। जब वे खरीदारी करके लौटे तो महिपाल गुस्से में था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सरेआम मां-बेटे पर गोली चला दी। रेणु को छाती में और ध्रुव को सिर में गोली लगी। 
विज्ञापन
gurugram firing case Accused head constable hits two auto with his car after shot judge Wife and son
Gurugram murder
दोस्तों को बताया, हादसा हुआ है 
आरोपी वारदात के बाद अपने दोस्तों के पास इस्लामपुर पहुंचा। उनसे जज के परिवार के साथ हादसे की बात कहकर उन्हें साथ चलने को कहा। जब वह सुभाष चौक की ओर चला तो उसने तेज रफ्तार में दो ऑटो को टक्कर मार दी। संदेह होने पर दोस्त रास्ते में उतर गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को ग्वाल पहाड़ी के पास से दबोच लिया गया। 
 
gurugram firing case Accused head constable hits two auto with his car after shot judge Wife and son
Gurugram murder
‘पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। गोली चलाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक आरोपी के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात सामने आई है।’- केके राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed