फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता हत्याकांडः आखिरी शब्द.... बहन, सुनील ने मुझे गोली मार दी और कहते हुए हो गई खामोश

Mon, 10 Feb 2020 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Feb 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Gurugram bjp leader murder munesh last word to sister manish then gone silent forever
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से

गुरुग्राम में रहने वाली मुनेश अक्सर रात को खाना बनाते वक्त अपनी छोटी बहन मनीषा से बात करती थी। शनिवार रात को भी वह अपनी बेटी के साथ रसोई में खाना बना रही थी और अपनी बहन से बात करने लगी। वह बात कर ही रही थी कि अचानक तेज धमाके की दो आवाजें आई। बहन ने हेलो-हेलो किया, तो मुनेश ने आखिर शब्द बोले कि....

Gurugram bjp leader murder munesh last word to sister manish then gone silent forever
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से

बहन ने हेलो-हेलो किया, तो मुनेश ने आखिर शब्द बोले कि, बहन... सुनील ने मुझे गोली मार दी और वह खामोश हो गई। परिजनों की मानें तो मुनेश की छोटी बहन काफी देर तक समझ ही नहीं पाई कि आखिर हुआ क्या। मोबाइल में आसपास शोर-शराबे की आवाज सुनकर उसने तुरंत अपने भाई को फोन किया। जब तक उसका भाई पहुंचता, आरोपी पति सुनील घर से फरार हो गया।

Gurugram bjp leader murder munesh last word to sister manish then gone silent forever
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से

मुनेश के भाई ने बताया कि घटना के वक्त मुनेश की बेटी रसोई में ही थी। खून से लथपथ हालत में मम्मी को रसोई के फर्श पर गिरा देखकर वह काफी घबरा गई। काफी देर तक वह कुछ बोल नहीं पाई। जब हम पहुंचे तो वह हमसे लिपटकर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram bjp leader murder munesh last word to sister manish then gone silent forever
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से

बोली-मम्मी को क्या हो गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस मृतका के परिजनों के इस बयान को भी आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। जो इस केस में अहम कड़ी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Gurugram bjp leader murder munesh last word to sister manish then gone silent forever
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से

गुरुग्राम सेक्टर-93 स्थित स्पेज सोसायटी में प्रेम प्रसंग के शक मेें भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति सुनील गोदारा पर लगाया है। वह हादसे के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि मुनेश और सुनील के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाजपा नेत्री की छाती और पेट में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के ससुर चंद्रभान के बयान पर आरोपी पति पर हत्या और एक युवक और उसकी पत्नी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed