फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Ramlila performance concluded with the 'Bharat Milap' (reunion of the brothers) and the coronation (Rajtilak).

Delhi NCR News: भरत मिलाप और राजतिलक के साथ संपन्न हुआ रामलीला मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
The Ramlila performance concluded with the 'Bharat Milap' (reunion of the brothers) and the coronation (Rajtilak).
लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। अमर उजाला फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। रावण वध के बाद बुधवार को राजधानी की रामलीलाओं में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन, भरत मिलाप और राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटेने पर प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत करने की लीला हुई। नंदीग्राम में भरत और श्रीराम के मिलन का भावुक दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। इसके बाद भरत के प्रभु श्रीराम को अयोध्या का राजपाट सौंपने और विधि-विधान से उनके राज्याभिषेक की लीला की गई।
लालकिला मैदान में नवश्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम के लक्ष्मण और सीता के साथ अयोध्या पहुंचने का मंचन हुआ। इसके बाद राम-भरत का अभूतपूर्व मिलन दिखाया गया। वनवासी वेश त्यागकर प्रभु श्रीराम के राजसी वस्त्र धारण करने की लीला ने दर्शकों का ध्यान खींचा। राजतिलक के दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता और चारों भाइयों को राजसिंहासन पर विराजमान कराया गया।
विज्ञापन

लव कुश रामलीला कमेटी की रामलीला में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन से पहले हनुमान के नंदीग्राम पहुंचकर भरत को इसकी सूचना देने का मंचन किया गया। भाई के लौटने का समाचार मिलते ही अयोध्यावासियों में खुशी छा गई और उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं। इसके बाद राम-भरत मिलाप और राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। वहीं श्रीधार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में पुष्पक विमान से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के अयोध्या पहुंचने का दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री केशव रामलीला कमेटी, पीतमपुरा के बाड़े में भरत मिलाप और राज्याभिषेक के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। आदर्श रामलीला कमेटी, अशोक विहार फेज-दो और श्री रामलीला कमेटी, अशोक विहार फेज-एक में भी प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन, भरत मिलाप और राजतिलक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed