फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता हत्याकांड: खाना बनाते हुए फोन पर बात कर रहीं थीं मुनेश, प्रेम प्रसंग के शक में पति ने...

Mon, 10 Feb 2020 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Feb 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
BJP leader munesh godara murder case Woman shot dead on suspicion of love affair by husband
मृतक मुनेश गोदरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के सेक्टर-93 स्थित स्पेज सोसायटी में प्रेम प्रसंग के शक में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति सुनील गोदारा पर लगाया है। वह हादसे के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि मुनेश और सुनील के बीच कहासुनी हुई थी। 

BJP leader munesh godara murder case Woman shot dead on suspicion of love affair by husband
BJP leader munesh godara murder case - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाजपा नेत्री की छाती और पेट में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के ससुर चंद्रभान के बयान पर आरोपी पति पर हत्या और एक युवक और उसकी पत्नी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

BJP leader munesh godara murder case Woman shot dead on suspicion of love affair by husband
BJP leader murder case - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मूलरूप से चरखी दादरी के चंपापुरी गांव निवासी मृतका के ससुर चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुनील गोदारा धनवापुर स्थित गोदरेज कंपनी में बतौर पीएसओ काम करता है। वह सेना से सेवानिवृत है। वह अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ सेक्टर-93 के स्पेज सोसायटी में आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर ए/82 में किराए पर रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader munesh godara murder case Woman shot dead on suspicion of love affair by husband
BJP leader munesh godara murder case - फोटो : अमर उजाला

चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को शक था कि मुनेश का भाजपा के जिला किसान मोर्चा के एक नेता से प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे भी दोनों पति-पत्नी के बीच इस मामले को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त सुनील शराब के नशे में था। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होने के बाद मुनेश खाना बनाने चली गई और वह रसोई में खाना बनाते हुए फोन पर बात करने लगी। 

विज्ञापन
BJP leader munesh godara murder case Woman shot dead on suspicion of love affair by husband
BJP leader murder case - फोटो : अमर उजाला

तभी सुनील ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से मुनेश की छाती और पेट में गोली मार दी। जिसके बाद खून से लथपथ हालत में मुनेश रसोई में ही नीचे गिर गई। वारदात के बाद आरोपी पति अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि इस घटना के बाद मुनेश के परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात को नकारा है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed