फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्कर की मौत पर गुरुग्राम में बवाल: दो घंटे मचा तांडव, बसों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव; देखें तस्वीरें

Sat, 22 Jun 2024 07:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Violence broke out after worker was crushed to death by bus in Sector 35 of Gurugram
गुरुग्राम में वर्कर की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आए कंपनी कर्मी की मौत पर गुस्साए कर्मचारियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए बसों में तोड़-फोड़ की व पुलिस पर भी पथराव किया। घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंची और पथराव करने वालों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Violence broke out after worker was crushed to death by bus in Sector 35 of Gurugram
गुरुग्राम में वर्कर की मौत पर बवाल - फोटो : फोटो दिनेश कुमार

पुलिस बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने हुई मौत की धारा में मामला दर्ज कर रही है। इसके साथ ही जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Violence broke out after worker was crushed to death by bus in Sector 35 of Gurugram
गुरुग्राम में वर्कर की मौत पर बवाल - फोटो : फोटो दिनेश कुमार

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यूपी के आगरा निवासी 24 वर्षीय मोनू बादशाहपुर थाना क्षेत्र की ऑटो मोबाइल कंपनी पद्मिनी वीएनए में तैनात था। उसकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक थी। रोजाना की तरह वह आज भी कंपनी की बस से कंपनी पहुंचा था और बस से उतरकर खड़ा हो गया था। इसी दौरान कंपनी की दूसरी बस के चालक ने अपनी बस को लापरवाही से बैक किया तो मोनू बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Violence broke out after worker was crushed to death by bus in Sector 35 of Gurugram
गुरुग्राम में वर्कर की मौत पर बवाल - फोटो : फोटो दिनेश कुमार

इस घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और सुरक्षा गार्ड के रूम में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी सुरक्षा गार्ड ने कमरा खोल दिया और चालक को मौके से भगा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेना चाहा तो कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Violence broke out after worker was crushed to death by bus in Sector 35 of Gurugram
गुरुग्राम में वर्कर की मौत पर बवाल - फोटो : फोटो दिनेश कुमार

बात इतनी बिगड़ गई कि कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पास ही खड़ी पुलिस पीसीआर सहित कंपनी की बसों पर पत्थर बरसाने के साथ ही डंडों से बस व पुलिस वैन के शीशे तोड़ दिए। आसपास खड़ी बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को बैकफुट पर आते हुए मौके से भागना पड़ा, लेकिन एक पुलिसकर्मी पीसीआर वैन के पास फंस गया जिसे इस घटना में गंभीर चोटें लगी हैं। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने पथराव कर रहे कर्मचारियों को खदेड़ने के साथ ही उनकी पहचान कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया जिसके बाद मामला शांत होने लगा, लेकिन कर्मचारी मृतक के शव को लेकर कंपनी के अंदर चले गए और कंपनी को अंदर से बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ जिसमें मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की बात कही गई जिसके बाद कर्मचारियों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed