फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुटता है दम: गैस चैंबर बना दिल्ली-एनसीआर, सांसों को सुरक्षित रखने की चुनौती, फेफड़ों को ऐसे करें डिटॉक्स

Sat, 05 Nov 2022 04:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Nov 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Use these tips to protect the lungs from polluted air
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषित हवा का प्रकोप है। सांस के मरीजों की तकलीफें तो बढ़ ही गई हैं, स्वस्थ व्यक्ति भी प्रदूषित हवा के बीच घुटन महसूस कर रहा है। गुरुग्राम में विकास सदन की एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीन में एक्यूआई 456 बताया गया। अन्य जगहों पर कमोबेश इसके ही आसपास पीएम 2.5 का स्तर था।

Use these tips to protect the lungs from polluted air
एन-95 मास्क - फोटो : social media

इस संबंध में डॉक्टरों की राय है कि हमें प्राणायाम और व्यायाम तो करना ही चाहिए, साथ में खान-पान में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है। सिविल अस्पताल के फेफड़ा और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण यादव कहते हैं कि अभी सुबह की सैर से बचें। बाहर निकलते समय एन-95 मास्क पहनें। सुबह की जगह दोपहर या शाम में टहलने निकल सकते हैं।

Use these tips to protect the lungs from polluted air
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

स्वास्थ्य विभाग में आयुष की पंचकर्मा विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि अरोड़ा कहती हैं कि सबसे जरूरी ब्रीदिंग एक्सरसाइज है। अनुलोम-विलोम जरूर करें। नाक में तेल डालकर उसे साफ रखें। चाहे तो बादाम का तेल या सरसों का तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Use these tips to protect the lungs from polluted air
काली मिर्च - फोटो : iStock

भोजन में काली मिर्च, गुड़, अखरोट और बादाम का प्रयोग करें। जंक फूड खासतौर पर मैदा या जिसमें प्रिजरवेटिव हो उससे बचें। घी का प्रयोग करें। हम ऐसा सोचते हैं कि घी से मोटापा बढ़ेगा, मगर जिम जाकर भी घी का प्रयोग करें क्योंकि इससे इम्युनिटी बढ़ती है।

विज्ञापन
Use these tips to protect the lungs from polluted air
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

योगाचार्य डॉ. सोनिया पाठक कहती हैं कि इस मौसम में फेफड़ों को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोजाना आसनों के साथ गतिशीलता फेफड़ों को मजबूत करेगी। खास तौर पर अर्द्धचक्रासन की जगह अर्धचक्रचालन, उष्ट्रासन की जगह उष्ट्रचालन और शशकासन और भुजंगासन का कांबिनेशन शशांकभुजंग चालन। दूषित हवा को फेफड़ों से बाहर निकालने के लिए ये आसन करें तो फेफड़े डिटॉक्स तो होंगे ही मजबूत भी होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed