{"_id":"613d8159da8fc54a4135f576","slug":"rk-chawla-murder-case-big-revealing-of-shooters-betel-nut-was-taken-for-first-time-practiced-on-dummy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरके चावला हत्याकांड: शूटरों का चौंकाने वाला खुलासा, बोले-पहली बार ली थी सुपारी, गोली मारने से पहले किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके चावला हत्याकांड: शूटरों का चौंकाने वाला खुलासा, बोले-पहली बार ली थी सुपारी, गोली मारने से पहले किया था ये काम
Sun, 12 Sep 2021 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
rk chawla murder case
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में एनएचएआई की कंसल्टेंट एजेंसी के सलाहकार आरके चावला की बैठक के बाद हत्या करने के मामले में पकड़े गए दोनों शूटरों ने पुलिस रिमांड में खुलासा किया है कि उन्होंने पहली बार किसी की सुपारी ली थी। उसके बाद सीधे गंगा स्नान के लिए हरिद्वार चले गए थे। वहां से अपने गांव के लिए लौट आए थे। जयपुर पुलिस के मुताबिक, आरके चावला की हत्या के मामले में गिरफ्तार शूटर रामधिया व धर्मेंद्र ने रिमांड के दौरान बताया है कि वारदात के बाद वह पाप धोना चाहते थे। इसके लिए वे हरिद्वार गए। वहां गंगा स्नान के बाद दो दिन तक रुकने के बाद अपने गांव चले गए। शूटरों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार किसी की सुपारी ली थी। हत्या के बाद ही उन्हें यह अहसास हुआ कि उनसे पाप हो गया है। इसी के पश्चाताप के लिए दोनों ने गंगा स्नान की योजना बनाई थी
आरके चावला, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर खंड पर बन रहा एफओबी
पुलिस ने बताया कि एनएचएआई ने गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर खंड पर एफओबी के निर्माण के लिए श्योराण की कंपनी का चयन किया था। इसके लिए 35 करोड़ का टेंडर निकाला गया था। सभी एफओबी सिंगल स्पान(बिना बीच में पिलर वाले) वाले बनाने थे और निर्माण पूरा करने की अवधि अगस्त 2021 तय की गई थी।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी और उसके साथी। (फाइल फोटो)
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया
इस प्रोजेक्ट पर निगरानी के लिए एनएचएआई ने एक और फर्म का चयन किया था, जिसने चावला को प्रोजेक्ट कंसल्टेंट के रूप नियुक्त किया था। चावला का काम निर्माण कार्य और तकनीकी पहलुओं पर भी नजर रखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में वैशालीनगर में मौके पर जांच करती पुलिस। (फाइल फोटो)
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया
डमी पर की थी प्रैक्टिस
गोली मारने से पहले दोनों शूटरों ने डमी पर प्रैक्टिस की थी ताकि निशाना न चूक जाए। इसके बाद जयपुर आकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में ई-5 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. कंपनी के एमडी कुलदीप श्योराण सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुुका है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी एमडी कुलदीप श्योरण ने कंपनी पर जुर्माना राशि माफ करने व अन्य काम करवाने के लिए कई बार आरके चावला को लालच दिया था। लेकिन वह अपने उसूलों पर अडिग रहे और नहीं माने। उसके बाद वह उनके खिलाफ हो गए और बैठक के बाद जयपुर में ही हत्या की साजिश को अंतिम रूप दे दिया।

gurugram police
- फोटो : सोशल मीडिया
चावला सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले तो शूटरों ने गोली चला दी
अतिरक्त पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) राम सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को वैशाली नगर स्थित कार्यालय में मीटिंग के दौरान चावला सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले तो शूटरों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी श्योराण की कंपनी के देश के कई राज्यों में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कंपनी हिसार में और कारपोरेट कार्यालय गुरुग्राम में है।