फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबे बिके दशानन तो काम बने: एमजी रोड पर बढ़ा रावण का कुनबा, गोविंद को शादी के लिए चाहिए 70 हजार रुपये

Wed, 14 Sep 2022 04:14 PM IST
Vikas Kumar आशीष निगम , अमर उजाला, गुरुग्राम
आशीष निगम , अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
Ravana is being built day and night on MG Road more demand for effigies ranging from two to ten thousand
रावण का पुतला बनाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

बांस की खप्पचियों में तार बांध-बांध कर सैकड़ों आदमकद ढांचे तैयार कर किए जा रहे हैं। कपड़े, गत्ते और कागज से इनको एक राजा के स्वरूप में बदला जा रहा है। जिसे रंगों से सूरत दी जाएगी। सूरत लंकेश, रावण, दशानन की..। चार से 60 फुट तक के ये रावण एमजी रोड में दिन रात बन रहे हैं। इन्हें बनाने वाले कारीगरों में गोविंद भी शामिल है। उसे उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण के दो साल बाद इस बार उसके बनाए रावण बिकें तो दिवाली बाद वह शादी की तैयारी शुरू करे।


 

Ravana is being built day and night on MG Road more demand for effigies ranging from two to ten thousand
रावण के पुतले में रंग भरता कारीगर - फोटो : अमर उजाला

सुखराली, महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई गेट, सेक्टर 12, सेक्टर 14 में फुटपाथ से लेकर पार्क तक जहां तहां रावण के ये पुतले दिख जाएंगे। कारीगरों को उम्मीद है कि इस बार दशहरा अच्छा होगा और उनके काम बन जाएंगे। चार से पंद्रह फुट तक के ये रावण दो से दस हजार रुपये तक में मिलते हैं। सर्वाधिक मांग छह से दस हजार तक के रावणों की होती है। ग्राहक की मांग पर कारीगर छोटी छोटी आतिशबाजी भी लगा देते हैं।
 

Ravana is being built day and night on MG Road more demand for effigies ranging from two to ten thousand
कारीगर गोविंद - फोटो : अमर उजाला

बरेली के गोविंद की शादी दिवाली के बाद तय हुई है। वो भी दिन रात रावण को रूप दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 70-80 रावण बनाए थे, लेकिन मांग कम होने की वजह से रेट कम हो गया। जिससे 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इससे पहले वर्ष 2018 के दशहरा में 160 रावण बेचे थे। उस समय डेढ़ लाख की कमाई हुई थी। इस बार तो खुद की शादी के लिए ही 70 हजार रुपये चाहिए। इसलिए अभी से मेहनत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravana is being built day and night on MG Road more demand for effigies ranging from two to ten thousand
रावण के पुतले में रंग भरते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

गोविंद ने बताया कि अबकी बार यूपी के बरेली, बदांयू, सहसवान, उझियानी से लगभग 60 कारीगर अपने साथियों के साथ यहां आए हैं। 10 वर्ष पहले तक केवल दो तीन लोग ही आते थे, तब कंप्टीशन कम था, अब बहुत बढ़ गया है। पिता सोरन सिंह के साथ उसने गुरुग्राम में ये काम सीखा था।  

विज्ञापन
Ravana is being built day and night on MG Road more demand for effigies ranging from two to ten thousand
रावण के पुतला बनाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

बदायूं निवासी दया ने बताया कि चार से 60 फुट के रावण दो से बीस हजार रुपये तक में मिलते हैं। वह ग्राहक की मांग पर मनपसंद रूप के रावण बना देते हैं। कुछ लोग पहले से ही मनपसंद रंग के रावण का ऑर्डर दे देते हैं। कुछ सोसाइटियों से लगातार ऑर्डर मिलते रहते हैं। इस बार घर के कई काम इसी कमाई से पूरे होने की उम्मीद है। आगे हरि की इच्छा। गोविंद और दया की तरह ही हर कारीगर को दशहरे से बड़ी उम्मीद है। रावण खूब बिके तो काम बने..। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed