फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैलो...होटल में बम प्लांट कर दिया है: चॉकलेट नहीं मिली तो दे डाली उड़ाने की धमकी, दर्द और दहशत के वो ढाई घंटे

Wed, 14 Sep 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Sep 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Autism patient threatens to blow up five star Hotel Leela for not getting chocolate
Hotel Leela - फोटो : अमर उजाला
चॉकलेट न मिलने से नाराज एक ऑटिज्म पीड़ित 24 वर्षीय मरीज ने गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित पांच सितारा होटल लीला को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। आरोपी ने होटल स्टाफ को फोन करके बताया कि उसने होटल में बम प्लांट कर दिया है। होटल स्टाफ से कंट्रोल में मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे होटल को खाली कराया। डॉग और बम स्क्वॉयड से होटल की पूरी तरह से जांच हुई। उसके बाद उसमें ठहरने वालों को दोबारा से प्रवेश दिया गया। करीब ढाई घंटे कड़ी जांच के बाद कोई बम न मिलने पर पुलिस और होटल प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि लीला होटल के मैनेजर वरुण छिब्बर ने मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके होटल में बम लगाए जाने की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दी है। हरकत में आई पुलिस ने बम स्क्वॉयड के साथ होटल की सघन तलाशी ली, मगर वहां कुछ नहीं मिला।
Autism patient threatens to blow up five star Hotel Leela for not getting chocolate
होटल के बार दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने अज्ञात कॉलर के बारे में पड़ताल शुरू की। पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वह दिल्ली में एक व्यक्ति के नाम पर था। परेशानी इस बात की थी कि घटना के बाद से ही उपरोक्त मोबाइल नंबर गुरुग्राम क्षेत्र में ही स्विच ऑफ कर दिया गया था। पुलिस तलाशते हुए सेक्टर-47 स्थित एक अस्पताल पहुंची तो पूरा मामला ही खुल गया।
Autism patient threatens to blow up five star Hotel Leela for not getting chocolate
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि ऑटिज्म पीड़ित एक 24 वर्षीय युवक ने यह फोन किया था। इस युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक के परिजन भी अस्पताल में ही मिल गए। पुलिस ने उनसे भी कड़ी पूछताछ की। पता चला है कि सोमवार को ही अस्पताल के काउंसलर ने युवक को चॉकलेट देने का वादा किया था। मंगलवार को भी जब युवक को चॉकलेट नहीं मिली तो उसने  दिल्ली से काउंसलिंग के लिए निजी अस्पताल आते समय अपने मोबाइल से होटल लीला को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Autism patient threatens to blow up five star Hotel Leela for not getting chocolate
होटल में ठहरे लोग निकले बाहर - फोटो : अमर उजाला
एसीपी ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि इससे पहले उपरोक्त युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट और होटल ताज के लैंडलाइन पर भी बम की सूचना देने के लिए फोन किया था। हालांकि वहां उसकी किसी से बात नहीं हो पाई थी। दूसरी ओर युवक के इस फोन कॉल से होटल लीला में ठहरे लोग और पुलिस टीम करीब ढाई घंटे तक परेशान रही।
विज्ञापन
Autism patient threatens to blow up five star Hotel Leela for not getting chocolate
होटल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी बोले
साइबर सेल को जांच के दौरान पता चला है कि 11 बजकर 6 मिनट पर फोन आया था। फोन आने के बाद 30 मिनट तक होटल की ओर से जांच की गई, मगर उसके बाद कुछ न मिलने पर होटल प्रबंधन ने पूरी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी है। -विकास कौशिक, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed