फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल हसीना: दसवीं पास नीतू ने बनाया था पति की हत्या का खौफनाक प्लान, मोबाइल में चैट और तस्वीरें...

Wed, 09 Nov 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Nov 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
property dealer murder case Woman confesses to murder of husband
Gurugram murder - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी ही पत्नी निकली। पत्नी ने प्रेमी को 65 तोला सोना पति की हत्या के लिए दिया था। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। सीआईए पालम विहार थाना पुलिस ने पत्नी व शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। दस दिन पहले निर्माणाधीन भवन में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। सीआईए पुलिस की टीम ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की हत्या कराने वाली उसकी पत्नी ने जुर्म कबूल लिया है। 
property dealer murder case Woman confesses to murder of husband
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नीतू दसवीं तक पढ़ी है। स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती थी। पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ चैट व तस्वीर डिलीट मिली हैं। जिसे रिकवर करने के लिए उसके मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है।

 
property dealer murder case Woman confesses to murder of husband
इसी निर्माणाधीन मकान में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीआईए की एक टीम प्रेमी बबलू खान के दोस्त मोम्मद्दीन को लेकर यूपी के संभल, देहरादून व दिल्ली में छापामारी कर रही है। बबलू की आखिरी लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी। इसके साथ ही पुलिस ने देहरादून के एक होटल का भी सीडीआर अपने कब्जे में लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
property dealer murder case Woman confesses to murder of husband
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अपने किए पर अब हो रहा है अफसोस, परिवार वालों ने भी बनाई दूरी
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद नीतू को अफसोस हो रहा है। परिवार व रिश्तेदार ने भी उससे दूरी बना ली है। उसने कभी सोचा नहीं था कि उसे यह दिन भी देखने पड़ेगे। प्रॉपर्टी का लालच बबलू खान को हो गया था। जिसे रास्ते से हटाने के लिए उसने वारदात को अंजाम देने में पूरी मदद की है।
 
विज्ञापन
property dealer murder case Woman confesses to murder of husband
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड नीतू यादव है। नीतू और धर्मेश का विवाह 20 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed