फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर में थाईलैंड की युवतियों से करा रहे थे धंधा, अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

Wed, 18 Jan 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jan 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
High profile sex racket 27 including three girls from Thailand arrested in gurugram
सांकेतिक तस्वीर
गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इनमें से एक मसाज पार्लर में विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस की टीम ने दोनों स्पा सेंटर में रेड कर थाईलैंड मूल की तीन युवतियों समेत, यूपी, दिल्ली, वेस्ट बंगाल की 18 महिलाओं को हिरासत में लिया है। वहीं, दोनों स्पा के मैनेजर समेत नौ ग्राहकों को भी पकड़ा गया है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। डीसीपी ईस्ट की स्पेशल सेल को सूचना मिली कि एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में बने इवेंथे स्पा व अलकोर स्पा में मसाज पार्लर की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है। इस पर डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज और एसीपी हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी की अगुवाई एक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।
High profile sex racket 27 including three girls from Thailand arrested in gurugram
फाइल फोटो
इसके लिए पुलिस की एक टीम को गठित किया गया। दोनों स्पा सेंटर में दो फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए। जैसे ही इन फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मियों ने इशारा किया, वैसे ही वहां मौजूद पुलिस टीम ने दोनों स्पा सेंटर पर एक साथ छापे की कार्रवाई कर दी।
High profile sex racket 27 including three girls from Thailand arrested in gurugram
फाइल फोटो - फोटो : ANI
मॉल के प्रथम तल पर अलकोर स्पा सेंटर में रेड करने पर पुलिस ने स्पा के मैनेजर मोबिनूर इस्लाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि इस स्पा के मालिक रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा हैं, जोकि यहां देह व्यापार का धंधा कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
High profile sex racket 27 including three girls from Thailand arrested in gurugram
इसी स्पा पर पुलिस ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
मैनेजर का काम सिर्फ लड़कियां उपलब्ध करवाना और पैसे लेकर मालिक को देना है। पुलिस ने यहां से मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने इसी फ्लोर पर बने इवेंथे स्पा सेंटर में रेड की तो वहां पर जबाइदुर्रहमान नाम के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
High profile sex racket 27 including three girls from Thailand arrested in gurugram
फाइल फोटो
पूछताछ करने पर पता चला कि यह स्पा सेंटर भी रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा का है। तलाशी लेने पर यहां से पुलिस को थाईलैंड की तीन युवतियों समेत यूपी, बिहार, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की 15 युवतियां मिली। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed