फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौहरे हत्याकांड में नया मोड़: असली मास्टरमांइड है आनंद, सुनीता के भाई का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 29 Aug 2021 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Aug 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
gurugram murder case News update Sunita brother Ashok wrote a three-page letter to SHO saying Anand is mastermind of murder case
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में हुए चौहरे हत्याकांड में आरोपी की पुत्रवधू मृतका सुनीता यादव के भाई अशोक ने अपने बहनोई आनंद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बहन और किराएदार कृष्ण कांत, उनकी पत्नी अनामिका तथा बेटी सुरभि के कत्ल का मास्टरमाइंड आनंद है। अशोक का आरोप है जमीन के लालच में पति, सास-ससुर ने उसकी बहन की हत्या की है। जब किराएदार परिवार ने यह देख लिया तो उन्हें भी मौके पर ही मार डाला। यह भी कहा है कि ससुराल वाले उनकी बहन को पहले भी परेशान करते रहे हैं। महेंद्रगढ़ के रहने वाले अशोक ने शनिवार को तीन पन्नों के एक पत्र में यह सब लिखकर राजेंद्र पार्क थाना एसएचओ को दिया है। उसने जीजा के साथ में सास-ससुर को भी पूरे कांड में संलिप्त बताया। कहा कि उसकी बहन की शादी 2010 में वकील आनंद यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद बहन के हिस्से में कुछ जमीन आई थी। 
gurugram murder case News update Sunita brother Ashok wrote a three-page letter to SHO saying Anand is mastermind of murder case
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आनंद चाहता था कि बहन अपने हिस्से की जमीन बेचकर रुपये उसे दे दे। ऐसा न करने पर वह उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस कारण बहन को ज्यादातर समय मायके में ही रहना पड़ता था। 
 
gurugram murder case News update Sunita brother Ashok wrote a three-page letter to SHO saying Anand is mastermind of murder case
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आनंद कई बार अशोक को धमकी दे चुका था कि उसकी बहन के मरने के बाद जमीन उसकी ही हो जाएगी। हत्याकांड की रात जब आनंद व उसके पिता राय सिंह व मां ने सुनीता को मौत के घाट उतार दिया तो यह सब किराएदार कृष्णकांत तिवारी, उनकी पत्नी अनामिका तिवारी व उनकी बेटी ने देख लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram murder case News update Sunita brother Ashok wrote a three-page letter to SHO saying Anand is mastermind of murder case
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
इस कारण उन्हें भी मार डाला। हालांकि, इस मामले में आनंद का पिता राव राय सिंह पुलिस के सामने यह बयान दे चुका है कि उसने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। 

यह भी पढ़ें: Gurugram Murder Case: बहू को किरायेदार संग ऐसी हालत में देख खौल गया था रिटायर्ड फौजी का खून, फिर अंजाम दी खौफनाक वारदात
विज्ञापन
gurugram murder case News update Sunita brother Ashok wrote a three-page letter to SHO saying Anand is mastermind of murder case
घायल विधि - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के नहीं हो सके बयान
सफदरजंग अस्पताल में मौत से जूझ रही कृष्णकांत की तीन साल की दूसरी बेटी के पुलिस अभी मजिस्ट्रेट बयान नहीं ले सकी है। मामले में डीसीपी वेस्ट दीपक शरण का कहना है कि जब तक डॉक्टर बच्ची को फिट फॉर स्टेटमेंट घोषित नहीं कर देंगे, तब तक उसके मजिस्ट्रेट बयान लेना संभव नहीं है। जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में चार हत्या: अनामिका ने कहा-पति की हत्या कर दी, हमें भी मार दो, दरिंदे ने पांच दिन पहले ही धारदार हथियार पर लगवाई थी धार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed