फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurugram Murder Case: रिटायर्ड फौजी ने पार कर दी थीं क्रूरता की हदें, हड्डियां तक कटी मिलीं

Sat, 28 Aug 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
gurugram murder case News update big revealing in post-mortem report, Bones were cut in attack
गुरुग्राम चौहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में जिन चार लोगों की हत्या हुई है उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहलाने वाली है। डॉक्टरों की टीम को घाव के निशान इतने गहरे मिले हैं कि मास और नस कटना तो दूर की बात है, हड्डियां भी कटी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो दो बजे से तीन बजे के बीच हत्या की गई है।  पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी के पहने हुए कपड़े, कृष्णकांत तिवारी, दोनों महिलाओं और बच्ची के ब्लड सैंपल भी लिए हैं। मृतकों के शरीर पर मिले घाव के निशान काफी गहरे हैं। अनामिका पर 22 वार हुए हैं और सात जगह की हड्डियां कटी मिलीं हैं। कृष्ण कांत के शरीर पर सात वार थे। इसमें चार गहरे वार थे। सुनीता यादव के शरीर पर 17 वार मिले हैं। इसमें सात वार गहरे थे। सुरभि पर 16 वार किए थे और पांच वार गहरे मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सिर व गले पर वार गहरा है।  
gurugram murder case News update big revealing in post-mortem report, Bones were cut in attack
कृष्णकांत तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने मंगलवार को अवैध संबंधों के शक में पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
 
gurugram murder case News update big revealing in post-mortem report, Bones were cut in attack
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
किराएदार की तीन साल की बेटी विधि को गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram murder case News update big revealing in post-mortem report, Bones were cut in attack
घायल विधि - फोटो : अमर उजाला
सफरदजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती विधि की हालत शुक्रवार को स्थिर है। उसे पूरी तरह से स्वस्थ होने में पांच से सात दिन का समय लगेगा। उसके ज्यादातर रिश्तेदार सिवान चले गए हैं। नानी के गांव के दो लोग ठहरे हैं।  
विज्ञापन
gurugram murder case News update big revealing in post-mortem report, Bones were cut in attack
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
विधि का उपचार तीन दिन से सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। जहां पर दो बार उसकी हालत खराब हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed