{"_id":"612710f3da8fc54a4135f0cd","slug":"gurugram-murder-case-daughter-in-law-and-tenant-family-were-murdered-due-to-illegal-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurugram Murder Case: बहू को किरायेदार संग ऐसी हालत में देख खौल गया था रिटायर्ड फौजी का खून, फिर अंजाम दी खौफनाक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Murder Case: बहू को किरायेदार संग ऐसी हालत में देख खौल गया था रिटायर्ड फौजी का खून, फिर अंजाम दी खौफनाक वारदात
Thu, 26 Aug 2021 12:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:52 PM IST
गुरुग्राम में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के राजेन्द्रापार्क क्षेत्र में चार लोगों की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इन हत्याओं का कारण किराएदार कृष्ण कांत तिवारी और रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच अवैध संबंध रहे हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। इनमें से विमलेश को जेल भेज दिया गया है। जबकि फौजी दो दिन के रिमांड पर पुलिस हिरासत में है। जिससे घटना के बारे में अन्य जानकारी जुटाने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की पुत्रवधू से किरायेदार के अवैध संबध थे। इसकी जानकारी उसे जनवरी 2021 में हो गई थी। उसी के बाद किराएदार से मकान खाली करने को कहा था। कहने के बावजूद उसने न मकान खाली किया और न ही दस माह से मकान का किराया दिया था। जबकि वह इस मकान में ढाई साल से 5500 रुपये महीने का किराएदार है। इस हिसाब से उस पर दस महीने का किराया 55 हजार रुपये बकाया था।
कृष्णकांत तिवारी का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
तीन महीने पहले कोरोना काल में कृष्ण कांत परिवार के साथ सीवान (बिहार) चला गया था। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले गांव से वापस आने के बाद उसने अपनी बहू को कृष्णकांत के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी घटना के बाद उसने बहू की तेज धारदार हथियार से हत्या करने को योजना तैयार कर ली थी। 23 अगस्त को छह बजे उसका बेटा खाटू श्याम गया था।
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार
- फोटो : अमर उजाला
उसी रात उसने दो बजे पहले पुत्रवधू की हत्या की, बाद में ऊपर जाकर किरायेदार व उसकी पत्नी अनामिका व दोनों बेटियों सुरभि और विधि पर धारदार हथियार से हमला किया। रिटायर्ड फौजी इन सभी को मरा समझ कर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब आरोपी की पत्नी विमलेश से पूछताछ की तो पता चला कि वह भी उसके साथ खड़ी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब ऐसा करने से उसने मना किया तो वह नहीं माने, फिर भी पति के साथ रही।
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी
- फोटो : अमर उजाला
थाने पहुंचते ही बोला, कभी हम भी कुर्सी पर बैठ कर कराते थे फैसला
जब राव राय सिंह थाने पहुंचा तो पुलिस वालों ने मजाक के अंदाज में पूछा राव साहब नीचे क्यों बैठ गए। उसने तुरंत जवाब देते हुए कहा, साहब कभी हम आप के सामने बैठकर लोगों को फैसला कराते थे। आज ऐसा काम करके आए हैं कि हमें नीचे ही बैठना है।
जब राव राय सिंह थाने पहुंचा तो पुलिस वालों ने मजाक के अंदाज में पूछा राव साहब नीचे क्यों बैठ गए। उसने तुरंत जवाब देते हुए कहा, साहब कभी हम आप के सामने बैठकर लोगों को फैसला कराते थे। आज ऐसा काम करके आए हैं कि हमें नीचे ही बैठना है।