फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौहरा हत्याकांड: होश में आते ही रोने लगती है मृतक किराएदार की मासूम बेटी, परिजनों ने बताया जान का खतरा

Mon, 30 Aug 2021 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Aug 2021 09:48 AM IST
सार

राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हत्या का अहम गवाह तीन साल की मासूम विधि अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है उसके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिल कर सुरक्षा की गुहार की है।

विज्ञापन
Gurugram four murders surviving daughter of deceased tenant weeping after coming in consciousness
घायल विधि - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हत्या का अहम गवाह तीन साल की मासूम विधि अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है उसके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिल कर सुरक्षा की गुहार की है। परिजनों ने मांग किया है कि जब तक वह अस्पताल में है और मजिस्ट्रेट का बयान दर्ज नहीं हो जाता तब तक पुलिस सुरक्षा दी जाए। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की ओर से पुत्रवधू सुनीता यादव, किरायेदार कृष्ण कांत तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी व बेटी सुरभि तिवारी की हत्या के मामले में अलग-अलग कहानी का खुलासा हो रहा है। पुलिस रिटायर्ड फौजी की ओर से बताई गई कहानी पर काम कर रही है।

Gurugram four murders surviving daughter of deceased tenant weeping after coming in consciousness
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला

वही विधि का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। विधि के मामा अमित शुक्ला व चचेरे भाई सौरभ तिवारी ने पूर्वांचल के संगठन से जुड़े सत्येन्द्र सिंह के साथ शनिवार को एसीपी उद्योग विहार से राजीव यादव व थाना प्रभारी राजेन्द्रा पार्क से मुलाकात की थी।

Gurugram four murders surviving daughter of deceased tenant weeping after coming in consciousness
कृष्णकांत तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

जहां पर परिजनों ने बताया कि रोजाना हत्या की कहानी बदल रही है। उनको अपने मरने वाले परिजनों पर लगाए गए आरोप पर यकीन नहीं है। उन्हें लगता है कि किसी बड़े कारण से उन्हें मारा गया है। अब आरोपी विधि पर भी वार कर सकते हैं। ऐसे में अस्पताल में तुरंत पुलिस तैनात की जाए। एसीपी ने बताया कि उनका एक सिपाही रोजाना वहां जाता है। जिस पर परिजनों ने स्थायी तौर पर तैनाती की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram four murders surviving daughter of deceased tenant weeping after coming in consciousness
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार - फोटो : अमर उजाला

होश में आने के बाद रोने लगती है विधि 
विधि अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। उसे पहचानने वाला कोई नहीं है। ऐसे में जब वह होश में होती है और कोई परिजन उसके पास जाता है तो रोने लगती है।

विज्ञापन
Gurugram four murders surviving daughter of deceased tenant weeping after coming in consciousness
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
विधि के परिजनों ने उनसे मुलाकात की गई है। ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। उसकी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। -राजीव यादव , एसीपी, उद्योग, गुरुग्राम।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed