फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौहरे हत्याकांड में एक और खुलासा: चार साल मायके में रह रही थी रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू, कई बार हुई पंचायत

Sun, 29 Aug 2021 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Aug 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
gurugram murder case news Retired military daughter-in-law was living in maternal house for four years, Panchayat happened many times
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में हुए चौहरे हत्याकांड में आरोपी की पुत्रवधू मृतका सुनीता यादव के भाई अशोक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पेशे से वकील जीजा आनंद व उसके परिजनों ने जमीन के लिए सुनीता को मानसिक व शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि उसे चार साल तक मायके में रहना पड़ा। इस बीच उसने वहीं से अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। कई बार इसे लेकर राजेंद्रा पार्क में पंचायत भी की गई, लेकिन ससुराल वाले सुनीता द्वारा उसके हिस्से की जमीन बेचने की बात पर अड़े रहे। सुनीता के हिस्से में जो जमीन है, उसकी आज की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास है। आनंद कई बार अशोक को धमकी दे चुका था कि उसकी बहन के मरने के बाद जमीन उसकी ही हो जाएगी। हत्याकांड की रात जब आनंद व उसके पिता राय सिंह व मां ने सुनीता को मौत के घाट उतार दिया तो यह सब किराएदार कृष्णकांत तिवारी, उनकी पत्नी अनामिका तिवारी व उनकी बेटी ने देख लिया था। इस कारण उन्हें भी मार डाला। 
gurugram murder case news Retired military daughter-in-law was living in maternal house for four years, Panchayat happened many times
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस मामले में आनंद का पिता राव राय सिंह पुलिस के सामने यह बयान दे चुका है कि उसने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। अशोक का साफ कहना है कि इतनी बड़ी रकम के लालच में ही उन्होंने बहन की हत्या की है। वहीं, यह भी बताया है कि आनंद व उसका परिवार सुनीता से अतिरिक्त दहेज की मांग भी करता रहता था।
 
gurugram murder case news Retired military daughter-in-law was living in maternal house for four years, Panchayat happened many times
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले चार लोगों की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा किया था, इसमें पुलिस ने कहा था कि इन हत्याओं का कारण किराएदार कृष्ण कांत तिवारी और रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच अवैध संबंध रहे हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram murder case news Retired military daughter-in-law was living in maternal house for four years, Panchayat happened many times
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की पुत्रवधू से किरायेदार के अवैध संबध थे। इसकी जानकारी उसे जनवरी 2021 में हो गई थी। उसी के बाद किराएदार से मकान खाली करने को कहा था। कहने के बावजूद उसने न मकान खाली किया और न ही दस माह से मकान का किराया दिया था। जबकि वह इस मकान में ढाई साल से 5500 रुपये महीने का किराएदार है। इस हिसाब से उस पर दस महीने का किराया 55 हजार रुपये बकाया था। 
 
विज्ञापन
gurugram murder case news Retired military daughter-in-law was living in maternal house for four years, Panchayat happened many times
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में 24 अगस्त को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed