फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरलो पर राम रहीम: गुरुग्राम डेरे पर मिलने पहुंची हनीप्रीत, मां ने बेटे के लिए बनाई ये खास खीर, ऐसे बीता पहला दिन

Wed, 09 Feb 2022 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Feb 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet ram rahim on furlough in Gurugram dera honey preet come to meet him this is how his first day spent out of jail
राम रहीम से मिलने डेरा पहुंची हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत राम रहीम को चुनाव से चंद दिन पहले 21 दिन की फरलो मिली है, जिसकी हर ओर चर्चा है। फरलो का यह वक्त राम रहीम अपने गुरुग्राम डेरे पर बिता रहा है। मंगलवार को उसका डेरे पर पहला दिन था। पहले ही दिन गुरमीत राम रहीम से मिलने हनीप्रीत साउथ सिटी के डेरे पर पहुंची, जहां पर राम रहीम की बेटी व मां पहले से मौजूद रहीं। आगे जानिए कैसा रहा राम रहीम का जेल से बाहर पहला दिन और हनीप्रीत व अन्य ने डेरे में क्या-क्या किया...

Gurmeet ram rahim on furlough in Gurugram dera honey preet come to meet him this is how his first day spent out of jail
डेरे के बाहर से राम रहीम को प्रणाम करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

परिवार के साथ खाना खाने के साथ देर रात तक उनकी बातें चलती रहीं। मां की ओर से बेटे के लिए पसंदीदा खीर कम चीनी में बनाई गई थी। राम रहीम के जेल से फरलो पर आने की सूचना के बाद भक्त यहां पर पहुंचने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। तीन साल से बंद डेरे की रौनक ही बदल गई है। सोमवार पांच बजे राम रहीम के पहुंचने के बाद से पुलिस ने उस स्थान को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया।

Gurmeet ram rahim on furlough in Gurugram dera honey preet come to meet him this is how his first day spent out of jail
गुरुग्राम के इसी डेरे में ठहरा है राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

डेरे के भीतर उन्हें ही प्रवेश मिल रहा है जिनके मिलने की अंदर से अनुमति मिलती है। डेरे के भीतर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से होकर गुजरना पड़ता है। 900 वर्ग फीट में बना डेरा चर्चा में है। राम रहीम के जेल जाने के बाद से यह बंद था। परिवार के लोग कभी-कभी आते थे। केयर टेकर ही इसकी देखभाल करता है। डीसीपी ईस्ट मकसूद अहमद व एसीपी सदर अमन यादव ने सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet ram rahim on furlough in Gurugram dera honey preet come to meet him this is how his first day spent out of jail
गुरुग्राम डेरा - फोटो : अमर उजाला

सुबह राम रहीम ने किया योग
राम रहीम ने रोजाना की तरह सुबह उठकर योग किया। भीतर ड्यूटी पर रहने वाले जवानों के मोबाइल बंद करा दिए जाते हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके पास जिम्मा राम रहीम की सुरक्षा का है। कौन मिलने आ रहा है, किससे वह बात कर रहा है, इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। अब तक आने वालों में परिवार व डेरे से जुड़े पुराने लोग ही शामिल हैं।

विज्ञापन
Gurmeet ram rahim on furlough in Gurugram dera honey preet come to meet him this is how his first day spent out of jail
डेरे के बाहर सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहा राम रहीम सात गाड़ियों के काफिले के साथ गुरुग्राम के मेफील्ड गार्डन स्थित डेरे में सोमवार की शाम पांच बजे पहुंचा। राम रहीम को रोहतक के मंडलायुक्त ने 21 दिन का फरलो दिया है। अदालत के आदेश के चलते उसे कड़ी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। कमिश्नरी की पुलिस ने सुरक्षा में 300 से अधिक जवानों को तैनात किया है। जिसका पर्यवेक्षण डीसीपी ईस्ट और एसीपी सदर कर रहे हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed