फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

125 करोड़ की ठगी: प्रवीण ने भागने से पहले एनएसजी परिसर में छिपाए थे करोड़ों के जेवर, उसकी प्रेमिका पर भी कसा शिकंजा

Sun, 16 Jan 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jan 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Accused Deputy Commandant Praveen Yadav wife Mamta and her sister Rituraj behest police have also recovered jewelery
NSG guest house - फोटो : अमर उजाला

नेशनल सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में ठेके  दिलाने के नाम पर हुई 125 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में शनिवार को एसआईटी एनएसजी परिसर पहुंची। यहां पर टीम ने आरोपियों के घर की तलाशी ली। मुख्य आरोपी डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव पत्नी ममता और उसकी बहन रितुराज की निशानदेही पर पुलिस ने एक करोड़ की जूलरी, एक दर्जन घड़ियां  और तीन लैपटॉप बरामद भी किया है। वहीं, पुलिस की टीम ने जांच में प्रवीण की नोएडा में रहने वाली प्रेमिका को भी शामिल किया है। पुलिस ने ममता यादव का पासपोर्ट जब्त कर लिया है।



शनिवार को एसआईटी की टीम एसएचओ मानेसर और अपराध शाखा मानेसर संदीप कुमार के नेतृत्व में एनएसजी परिसर पहुंची। इस दौरान मुख्य आरोपी प्रवीण यादव, उसकी पत्नी ममता और बहन रितुराज भी मौजूद थे। पुलिस की टीम ने दोनों के घर खंगाले। जहां से पुलिस को काफी संख्या में सोने और चांदी के जेवर मिले। इनमें बच्चों के जेवर भी थे। जांच में खुलासा हुआ है कि भागने से पहले ममता और रितुराज यहां पर आई थीं।

Accused Deputy Commandant Praveen Yadav wife Mamta and her sister Rituraj behest police have also recovered jewelery
आरोपी प्रवीण यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने यहां पर यह जेवर छिपाए थे। इसके बाद वह फरार हो गई थीं। बरामद सोने और चांदी के जेवर की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। यहां से बरामद किए गए जेवर की वीडियोग्राफी भी एसआईटी ने कराई है। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सागवान ने बताया कि एनएसजी परिसर में शनिवार को टीम ने छापा मारा था, जहां से सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। एसआईटी के साथ एनएसजी की टीम भी मौजूद थी। टीम अभी भी पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटी रही है। संभावित स्थानों पर भी दबिश दी जाएगी।

Accused Deputy Commandant Praveen Yadav wife Mamta and her sister Rituraj behest police have also recovered jewelery
प्रवीण यादव के फ्लैट से बरामद नकदी - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदार और परिचितों की खंगाली जा रही है कुंडली

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव और नवीन यादव के रिश्तेदारों व परिचितों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। अभी तक पुलिस की टीम करीब 43 खाते फ्रीज कर चुकी है। अन्य संपत्ति और खातों के लेनदेन की पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accused Deputy Commandant Praveen Yadav wife Mamta and her sister Rituraj behest police have also recovered jewelery
NSG guest house - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका तक पहुंची पुलिस की जांच

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव की प्रेमिका के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ने पूरे मामले में नोएडा निवासी महिला को भी जांच में शामिल किया है। इसके लिए महिला के बयान भी लिए गए हैं। पुलिस महिला से अन्य जानकारी भी जुटा रही है।  ठगी के रुपये से शान और शौकत की जिंदगी जीने वाले डिप्टी कमांडेंट प्रवीण कुमार की प्रेमिका के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
Accused Deputy Commandant Praveen Yadav wife Mamta and her sister Rituraj behest police have also recovered jewelery
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंची। पुलिस की जांच में आया है कि फेसबुक से महिला से प्रवीण की दोस्ती हुई थी। इसके बाद महिला को प्रवीण ने नोएडा में फ्लैट दिलाया था। ईओडब्ल्यू प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि महिला को जांच में शामिल कर लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed