रविवार को झमाझम बारिश से मिलेनियम सिटी के अधिकांश हिस्से जलमग्न हो गए। करीब 10 घंटे की बारिश से कई सेक्टरों व सोसाइटियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। पुराने और नए गुरुग्राम की कई सड़कों पर तीन फीट तक जलभराव हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर में जलभराव होने से करीब 10 किमी लंबा जाम लगा रहा। सर्विस लेन में जलभराव से गुजरते समय कई वाहन फंस गए। कई इलाकों में घरों के भीतर पानी घुस गया। आईएमडी ने गुरुग्राम में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सदर थाने में भी पानी घुस गया। यहां जलभराव के बीच बैठकर पुलिसकर्मी काम निपटाते रहे। 13 अगस्त तक गुरुग्राम में बारिश की संभावना है।
आफत बनकर बरसे बदरा: 10 घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा 10 किमी लंबा जाम; PHOTOS
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:53 PM IST
सार
रविवार को गुरुग्राम तहसील क्षेत्र में 70 मिमी बारिश हुई। 10 घंटे की बारिश में जीएमडीए व नगर निगम के दावों की पोल खुल गई। मेडिसिटी अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा अंडरपास व राजीव चौक अंडरपास को जलभराव होने के कारण बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन