फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेदांता में भर्ती राम रहीम: 15वीं मंजिल पर शिफ्ट हुआ बाबा, एक माह में चार बार सुनारिया जेल से आया बाहर

Wed, 09 Jun 2021 01:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jun 2021 01:38 AM IST
सार

गुरमीत राम रहीम का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए मेदांता के नौवीं मंजिल से 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4421 में रखा गया है। राम रहीम का उपचार पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

विज्ञापन
Baba Ram Rahim corona report negative and Shifted to 15th floor of medanta hospital gurugram
राम रहीम - फोटो : social media
हनीप्रीत का अटेंडेंट कार्ड मेदांता प्रबंधन ने रोहतक पुलिस के विरोध के बाद मंगलवार को निरस्त कर दिया है। यौन शोषण के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए मेदांता के नौवीं मंजिल से 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4421 में रखा गया है। मेदांता अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसके सभी तरह के जांच फिर से किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसकी दवाइयां शुरू की जाएगी। राम रहीम का उपचार पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही है। जिसकी ओर से सुझाए गए जांच के लिए उसे दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके चलते उसे नौवीं मंजिल पर कोविड वार्ड में रखा गया था। जेल प्रबंधन की ओर से परिजनों को भेजी जाने वाली सूचना पर हनीप्रीत उसे देखने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से राम रहीम का अटेंडेंट कार्ड भी 15 जून तक बना दिया गया था। 
Baba Ram Rahim corona report negative and Shifted to 15th floor of medanta hospital gurugram
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
सूचना वायरल होने के बाद उसकी सुरक्षा में एसओपी के तहत आए डीएसपी महम शमसेर सिंह दहिया ने अस्पताल प्रबंधन से सोमवार को आपत्ति जताई और जेल प्रबंधन की ओर से मिले पत्र व जेल मैनुअल का हावला दिया।
 
Baba Ram Rahim corona report negative and Shifted to 15th floor of medanta hospital gurugram
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दहिया ने अस्पताल प्रबंधन को कहा था कि अगर वह किसी को भी राम रहीम से मिलने की इजाजत देता है तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। उसके बाद मेदांता के लीगल सेल की ओर से लिए गए फैसले के बाद राम रहीम से किसी भी विजटर व अटेंडेंट देने से मना कर दिया गया। जिसके बाद हनीप्रीत का कार्ड निरस्त कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ram Rahim corona report negative and Shifted to 15th floor of medanta hospital gurugram
ram rahim
दूसरी ओर राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे रात में ही कोविड वार्ड से हटाकर 15वीं मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। उसका उपचार अब गैस्ट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ.अमरेन्द्र पुरी के नेतृत्व में किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Baba Ram Rahim corona report negative and Shifted to 15th floor of medanta hospital gurugram
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
डॉक्टरों की टीम ने उसकी पहले की रिपोर्ट को न मानते हुए सभी तरह की जांच दोबारा से कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में  आठ बजे से ही उसके खाली पेट की सभी जांच की गई। कुछ जांच अभी बाकी है। सूत्रों की माने तो बुधवार की शाम सभी रिपोर्ट आने के बाद उसकी दवाइयां शुरू की जाऐगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed