फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम: राम रहीम से नहीं मिल पाएगी हनीप्रीत, पास हुआ रद्द, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात

Tue, 08 Jun 2021 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Jun 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet attendant pass cancel to meet ram rahim at medanta hospital gurugram tight security at hospital
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

राम रहीम जब से मेदांता अस्पताल में भर्ती हुआ है वह हनीप्रीत से मिलने की जिद्द पर अड़ा हुआ था, सोमवार को हनीप्रीत उससे मिलने भी पहुंची। जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि हनीप्रीत का 15 जून तक का अटेंडेंट पास बना हुआ है और वह राम रहीम की देखभाल करेगी। लेकिन अब खबर है कि उसका पास रद्द हो चुका है इसकी वजह है जेल मैनु्अल। राम रहीम रोहतक की जिस जेल में बंद है उसके मैनुअल के अनुसार उससे उसके परिवार का कोई सदस्य या अन्य कोई मिलने नहीं आ सकता। रोहतक जेल प्रशासन के विरोध के बाद मेदांता अस्पताल ने हनीप्रीत का पास निरस्त कर दिया है। राम रहीम को मेदांता अस्पताल में तीन स्तरीय सुरक्षा के तहत रखा गया है। जेल से निकलने के बाद राम रहीम की मुख्य सुरक्षा का जिम्मा महम के डीएसपी शमसेेर दहिया के पास है। जबकि गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट मकसूद अहमद की ओर से तीन एसीपी व तीन इंसपेक्टर के साथ 55 जवानों को मेदांता के आस-पास तैनात किया गया है। 

Honeypreet attendant pass cancel to meet ram rahim at medanta hospital gurugram tight security at hospital
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

राम रहीम को उपचार के चलते पीजीआई रोहतक से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। जेल से निकलने के बाद रोहतक पुलिस की ओर से डीएसपी महम के नेतृत्व में 12 पुलिसकर्मियों को उसके साथ भेजा गया है। जो उसकी सुरक्षा में 9 वीं मंजिल पर तैनात किया गया है। दूसरी ओर कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए डीएसपी ईस्ट की ओर से तीन एसीपी,तीन इंस्पेक्टर, 19 एएसआई व 18 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इनकी तैनात दोनों इमरजेंसी गेट से लेकर लिफ्ट व लाबी के साथ नौवीं मंजिल की सीढ़ी पर की गई हैं। इनकी ड्यूटी 8 घंटे के अंतराल पर बदलती रहती है। 

Honeypreet attendant pass cancel to meet ram rahim at medanta hospital gurugram tight security at hospital
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कैमरे से हर गतिविधि पर है नजर
हरियाणा पुलिस के जवान मेदांता के कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही 43 एकड़ में बने मेदांता अस्पताल की सुरक्षा में 248 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इन पर नजर रखने के लिए 225 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। हरियाणा पुलिस के जवान नौवीं मंजिल पर लगे 16 कैमरों के स्क्रीन पर नजर रख रहे हैं।  रोहतक पुलिस ने 12 मई की रात को जब राम रहीम के पीजीआई में दाखिल हुआ था। तो उसके परिवार वालों से मिलने नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet attendant pass cancel to meet ram rahim at medanta hospital gurugram tight security at hospital
ram rahim

6 जून को पुन: मेदांता अस्पताल में आने के बाद हनीप्रीत का तीमारदार बनाए जाने पर रोहतक पुलिस को आपत्ति है। राम रहीम की सुरक्षा में आए डीएसपी शमसेर सिंह दहिया ने मेदांता प्रबंधन को सोमवार दोपहर दो बजे एसओपी व जेल मैनुअल की कॉपी दी।  इसी के साथ यह भी कहा कि राम रहीम से अगर डॉक्टरों के अतिरिक्त कोई मिलता है तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेवार होगा।

विज्ञापन
Honeypreet attendant pass cancel to meet ram rahim at medanta hospital gurugram tight security at hospital
ram rahim
सरकार की है नजर, पल-पल की ली जा रही है रिपोर्ट
खुफिया विभाग की ओर से मेदांता में भर्ती राम रहीम की सुरक्षा व मिलने वालों पर सरकार की नजर है। जिसके चलते पुलिस व अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी देखी जा रही है। खुफिया विभाग के पास सूचना है कि मेदांता  में दाखिल रहने के दौरान राम रहीम के अनुयायी परिसर के आस-पास आ सकते हैं। इसके कारण कमिश्नरी की पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

राम रहीम के मेदांता में उपचार के दौरान उनसे मिलने पर रोक है।  वहां पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।-केके राव, पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed