फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनो डबल मर्डरः करवा चौथ की तैयारी कर रही थीं नेहा, हत्या से पहलेे रेकी की आशंका

Thu, 05 Nov 2020 07:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
greater noida cherry county society double murder wife was preparing for karwa chauth
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चेरी काउंटी सोसायटी में डबल मर्डर से सोसायटी की सुरक्षा की पोल खुल गई। सोसायटी में आने के दो गेट के अलावा सोसायटी में मार्केट की ओर से जाने का भी रास्ता है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने के प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपियों ने आनेजाने के लिए इसी रास्ते को तो नहीं चुना था।  वहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनय रिटेल स्टोर के रोजाना की आमदनी फ्लैट में रखते थे या पहले ही बैंक में जमा करा देते थे। 

Trending Videos
greater noida cherry county society double murder wife was preparing for karwa chauth
greater noida couple murder - फोटो : अमर उजाला

चार्टर्ड अकाउंटेंट व कारोबारी विनय गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता अभी दो माह पहले ही सोसायटी में रहने आए थे। सोसायटी बने हुए चार वर्ष बीत गया और इस दौरान ही विनय गुप्ता ने यह रिटेल स्टोर यहां पर शुरू किया था। वह प्रतिदिन सेक्टर-122 से आते-जाते थे। सोसायटी गेट पर आनेजाने वालों का नाम-पता और मोबाइल नंबर लिखा जाता है। वहीं, टेलीकॉम से कॉल कर गेट पर पूछा जाता है कि आगंतुक को एंट्री दी जाए या नहीं।

greater noida cherry county society double murder wife was preparing for karwa chauth
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हत्या के पहले रेकी करने की आशंका
विनय का बेटा कुश मंगलवार रात करीब 11 बजे सोसायटी से बाहर निकला था। पुलिस के अनुसार अनुमान है कि हत्या इसके कुछ देर बाद की गई होगी। संभावना है कि हत्या करने वाले ने पहले से ही इसकी रेकी कर चुके थे कि कब फ्लैट में केवल दंपती मौजूद होगा। वारदात के वक्त नेहा गुप्ता खाना बना रही थीं। पुलिस के अनुसार किचन में आधा बना हुआ खाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
greater noida cherry county society double murder wife was preparing for karwa chauth
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ की तैयारी कर रही थी नेहा गुप्ता
विनय की मां शकुंतला ने बताया कि नेहा प्रत्येक वर्ष करवा चौथ पर व्रत रखती थी। व्रत की तैयारी पहले से ही शुरू कर देती थी। शकुुंतला देवी कोएक दिन पहले नेहा ने बताया था कि इस बार सोसायटी में पहली बार करवा चौथ मनाएगी। नेहा ने मंगलवार शाम को मेहंदी भी लगवाई थी।

विज्ञापन
greater noida cherry county society double murder wife was preparing for karwa chauth
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मार्ट के गायब कर्मी पर संदेह
सूत्रों के अनुसार प्राइस मार्ट में कार्यरत 22 कर्मियों में से एक-दो कर्मी बुधवार को नहीं आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक कर्मी का मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उस कर्मी पर भी पुलिस की निगाह है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed