{"_id":"579a64854f1c1bc06121f560","slug":"the-three-storey-building-collapsed-in-karol-bagh-sons-elderly-woman-buried-under-debris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोलबाग में गिरी तीन मंजिला इमारत, बेटों समेत मलबे के नीचे दबी बुजुर्ग महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोलबाग में गिरी तीन मंजिला इमारत, बेटों समेत मलबे के नीचे दबी बुजुर्ग महिला
Fri, 29 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करोलबाग के आर्य समाज रोड इलाके में बृहस्पतिवार शाम तीन मंजिला जर्जर इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे के नीचे एक बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे दब गए।
2 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
राहत कर्मियों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर है। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहतकर्मी मलबा हटाने में लगे रहे। हालांकि रात तक मलबे के नीचे से कोई अन्य नहीं मिला। वहीं, मलबे की चपेट में आने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
3 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आर्य समाज रोड पर एक जर्जर तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा गिर गया है। इसके मलबे के नीचे तीन लोग दबे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल कर्मी, एमसीडी कर्मी और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
राहत कर्मियों ने मलबा हटाकर विद्या देवी (75), उसके बेटे नरेंद्र (57) और सुरेंद्र (55) को घायल अवस्था में बाहर निकालकर जीवनमाला अस्पताल में भर्ती कराया। नरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे गंभीर बीमारी भी है। घटना के दौरान महिला और उसके दोनों बेटे ही घर में थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
तीन मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
मलबे के नीचे अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहतकर्मी रात तक मलबा हटाने में लगे रहे। हादसे में इमारत के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसमें कार और बाइक शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।