पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में मंगलवार शाम एक युवती की कार कांवड़िए से टच हो जाने पर गुस्साए शिवभक्तों ने खूब बवाल काटा। युवती की कार में आगे बैठे युवक को कांवड़ियों ने खींचकर पिटाई कर दी। किसी तरह युवक चंगुल से बचकर भाग निकला। युवती भी कार छोड़कर भाग गई। कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे बीच सड़क पर पलट दिया, जिससे जाम लग गया।
कांवड़िए से टच हुई युवती की कार, तोड़फोड़ और जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
मौके पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनीं रही। कांवड़ियों ने दो-तीन अन्य कारों के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस की मदद से लोगों ने समझा-बुझाकर कांवड़ियों को रवाना किया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया है कि युवती के परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक वारदात मोती नगर, तांगा स्टैंड के पास हुई, जहां कनॉट प्लेस से अपने दोस्त के साथ लौट रही युवती की कार एक कांवड़िए से टच हो गई।
इस बात से गुस्साए पीड़ित कांवडियों के साथियों ने कार की अगली सीट पर बैठे युवक को खींचकर पिटाई कर दी। उधर, युवती ने भी भागकर अपनी जान बचाई। कांवड़ियों ने नारेबाजी कर आई-10 कार में तोड़फोड़ कर शुरू कर दी। काफी देर चले हंगामे के बाद मेन रोड पर जाम लगा गया।
सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस के अलावा कुछ पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंची। इसके बाद भी कांवड़ियों का हंगामा चलता रहा। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद कांवड़िए शांत हुए और अपने गंतव्य की ओर चले गए।
देखें वीडियो-
#WATCH: A group of 'kanwariyas' vandalise a car in Delhi's Moti Nagar after it brushed past them while driving. The people in the car got off safely. No injuries were reported. Police says no formal complaint has been filed by the victims (07.08.2018) pic.twitter.com/rKc6VJMZnh
— ANI (@ANI) August 8, 2018