फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़िए से टच हुई युवती की कार, तोड़फोड़ और जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Wed, 08 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
girl driving car suddenly touch kanwar devotees after claude Ruckus in delhi
kanwar - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में मंगलवार शाम एक युवती की कार कांवड़िए से टच हो जाने पर गुस्साए शिवभक्तों ने खूब बवाल काटा। युवती की कार में आगे बैठे युवक को कांवड़ियों ने खींचकर पिटाई कर दी। किसी तरह युवक चंगुल से बचकर भाग निकला। युवती भी कार छोड़कर भाग गई। कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे बीच सड़क पर पलट दिया, जिससे जाम लग गया। 

girl driving car suddenly touch kanwar devotees after claude Ruckus in delhi
हंगामा करते हुए कावड़िए - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनीं रही। कांवड़ियों ने दो-तीन अन्य कारों के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस की मदद से लोगों ने समझा-बुझाकर कांवड़ियों को रवाना किया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया है कि युवती के परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक वारदात मोती नगर, तांगा स्टैंड के पास हुई, जहां कनॉट प्लेस से अपने दोस्त के साथ लौट रही युवती की कार एक कांवड़िए से टच हो गई।

girl driving car suddenly touch kanwar devotees after claude Ruckus in delhi
हंगामा करते हुए कावड़िए - फोटो : अमर उजाला

इस बात से गुस्साए पीड़ित कांवडियों के साथियों ने कार की अगली सीट पर बैठे युवक को खींचकर पिटाई कर दी। उधर, युवती ने भी भागकर अपनी जान बचाई। कांवड़ियों ने नारेबाजी कर आई-10 कार में तोड़फोड़ कर शुरू कर दी। काफी देर चले हंगामे के बाद मेन रोड पर जाम लगा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl driving car suddenly touch kanwar devotees after claude Ruckus in delhi
हंगामा करते हुए कावड़िए - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस के अलावा कुछ पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंची। इसके बाद भी कांवड़ियों का हंगामा चलता रहा। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद कांवड़िए शांत हुए और अपने गंतव्य की ओर चले गए।

विज्ञापन
girl driving car suddenly touch kanwar devotees after claude Ruckus in delhi
हंगामा करते हुए कावड़िए
घटना की खबर मिलते ही युवती का परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार ने पुलिस से कोई शिकायत देने से इंकार कर दिया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर कुछ लोगों ने हंगामे का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
देखें वीडियो-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed