{"_id":"69a84c363cc8e9df71077af8","slug":"youtuber-salim-vastavik-attack-new-video-attackers-attacked-him-with-sharp-weapons-entered-office-in-ghaziabad-2026-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो: ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो: ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें
Wed, 04 Mar 2026 11:42 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:42 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हमलावरों की दरिंदगी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का एक और नया खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावरों की दरिंदगी साफ दिख रही है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के दोनों आरोपी भाइयों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उन्होंने सलीम के गले पर वार किया और फिर उसके पेट में कई ताबड़तोड़ हमले किए। हमलावर वार करते समय कथित तौर पर 'गुस्ताखी' का आरोप लगा रहे थे। फुटेज बेहद भयावह है और हमले की क्रूरता को दर्शाता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी फुटेज में हमले का पूरा घटनाक्रम दर्ज हुआ है। जीशान और गुलफाम ने मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला किया। उन्होंने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यह फुटेज घटना की भयावहता को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद पड़ी पिस्टल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की मौत
पुलिस ने इस जघन्य अपराध के दोनों आरोपियों की पहचान की। सगे भाई जीशान और गुलफाम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई लोनी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की थी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

गुलफाम मुठभेड़ में ढेर
- फोटो : अमर उजाला
जीशान के बाद गुलफाम भी ढेर
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलफाम को ढेर कर दिया है। इससे महज दो दिन पहले, एक मार्च को पुलिस ने गुलफाम के छोटे भाई जीशान को भी मुठभेड़ में मार गिराया था। परिजनों के अनुसार, गुलफाम करीब 10 साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। वहां उसने मेहनत से अपना घर बसाया, शादी की और वर्तमान में उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी भी है। किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने गया गुलफाम अपराध की दुनिया के दलदल में इस कदर फंस जाएगा।