{"_id":"636e11968123de552a62da0f","slug":"young-man-murdered-wife-in-ghaziabad-accused-husband-took-the-knife-in-the-pocket-and-the-hammer-in-the-bag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक: जेब में चाकू...थैले में ले गया हथौड़ा, कत्ल से पहले पत्नी से कहा- चल एकांत में बैठकर सोचते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक: जेब में चाकू...थैले में ले गया हथौड़ा, कत्ल से पहले पत्नी से कहा- चल एकांत में बैठकर सोचते हैं
Fri, 11 Nov 2022 02:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्रेम संबंधों के शक में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजमिस्त्री ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी की हथौड़े से प्रहार करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी पत्नी को ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरियों में काम दिखाने के लिए गया था। हत्या के बाद आरोपी गाजियाबाद एसएसपी ऑफिस में सरेंडर करने पहुंचा। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने शव बरामद किया है। बता दें कि हत्या के बाद आरोपी पैदल ही दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की तरफ निकल गया। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। लिफ्ट लेकर वह दिल्ली सहारनपुर मार्ग ट्रॉनिका सिटी थाना पर पहुंचा। यहां से उसने लोनी तिराहा के लिए ऑटो पकड़ा। तिराहा से वह मोहननगर के लिए बैठा। मोहननगर से गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा।
murder in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
दो पुलिस कर्मियों को हत्या के बारे में बताया
आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री है। उसने बताया कि हत्या के बाद वह पुलिस अधिकारी के सामने जाना चाहता था। वह डरता था कि कहीं लोनी पुलिस थाना पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट ना कर दें इसलिए उसने गाजियाबाद जाने की योजना बनाई थी।
आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री है। उसने बताया कि हत्या के बाद वह पुलिस अधिकारी के सामने जाना चाहता था। वह डरता था कि कहीं लोनी पुलिस थाना पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट ना कर दें इसलिए उसने गाजियाबाद जाने की योजना बनाई थी।
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कार्यालय पर पहुंचने के बाद उसने वहां घूम रहे दो पुलिस कर्मियों से पत्नी की हत्या करने की बात कही लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने उसे पागल कह कर वहां से हटा दिया। इसके बाद सद्दाम एक व्यक्ति से मिला। उसने सद्दाम को एसएसपी कार्यालय के अंदर जाने के लिए कहा। यहां उसने अधिकारियों के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मूलरूप से बिहार का रहने वाला व्यक्ति परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहता है। उन्होंने 2012 में 28 वर्षीय बेटी की शादी पड़ोस में रहने वाले सद्दाम के साथ की थी। सद्दाम भी राजमिस्त्री है। उनकी बेटी के दो बच्चे हैं। सद्दाम और उसकी पत्नी में कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार कहासुनी और मारपीट होती थी। सद्दाम का कहना है कि उनकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार को सद्दाम अपनी पत्नी को ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम दिखाने के लिए घर से ले गया था। कुछ फैक्टरियों को देखने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गया। यहां उसने मौका पाकर अपनी पत्नी पर पहले हथौड़े से सिर वार किया।