{"_id":"5ff134608ebc3e3c52614b29","slug":"woman-sub-inspector-suicide-case-a-special-dish-was-made-in-mess-on-new-year-by-insistence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा सुसाइड केस: जिद कर नववर्ष पर मेस में बनवाई थी स्पेशल डिश, ड्यूटी के दौरान थीं काफी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा सुसाइड केस: जिद कर नववर्ष पर मेस में बनवाई थी स्पेशल डिश, ड्यूटी के दौरान थीं काफी खुश
Sun, 03 Jan 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jan 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
sub inspector suicide
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर जिले की अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पवार ने शुक्रवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट व मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए हैं।
महिला दारोगा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए हैं। परिजनों का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत अन्य अफसरों ने पहुंचकर देर रात ही जांच पड़ताल की थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उन्होंने खुद को जिम्मेदार बताया है।
महिला दारोगा ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
कयास लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन में मौत का राज छिपा हो सकता है। मोबाइल लॉक होने की वजह से पुलिस तुरंत किसी कॅल व रिकॉर्डिंग आदि की जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। रात में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा शनिवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंची जिले की पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिद कर नववर्ष पर मेस में बनवाई थी स्पेशल डिश
शुक्रवार को नववर्ष की पार्टी के तौर पर मनाए जाने के लिये आरजू पवार ने एसएसआई सुनील गौतम से मेस में स्पेशल डिश बनवाने की मांग की थी। जिस पर शाम को उनकी इच्छानुसार पनीर, पूरी-हलवा बनवाया गया। लेकिन, उसे खाने के लिए वह मेस में नहीं पहुंच पाईं। उनके साथी पुलिसकर्मी उनके आने का इंतजार ही करते रह गए।
शुक्रवार को नववर्ष की पार्टी के तौर पर मनाए जाने के लिये आरजू पवार ने एसएसआई सुनील गौतम से मेस में स्पेशल डिश बनवाने की मांग की थी। जिस पर शाम को उनकी इच्छानुसार पनीर, पूरी-हलवा बनवाया गया। लेकिन, उसे खाने के लिए वह मेस में नहीं पहुंच पाईं। उनके साथी पुलिसकर्मी उनके आने का इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आरजू ने मेस में स्पेशल डिश बनवाने की मांग की थी। वह काफी व्यवहार कुशल थीं। नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेंगी। इस हृदयविदारक घटना से काफी स्तब्ध हूं।
सुनील गौतम, एसएसआई
सुनील गौतम, एसएसआई