फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दरोगा आत्महत्या केस में नया मोड़, मोबाइल में छिपा है मौत का सच!, कॉल रिकॉर्डिंग...

Sun, 03 Jan 2021 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Jan 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
woman sub inspector suicide case Mobile can be revealed secret of death
sub inspector suicide - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर जिले की अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पवार ने शुक्रवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट व मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए हैं। 

 
woman sub inspector suicide case Mobile can be revealed secret of death
महिला दारोगा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए हैं। परिजनों का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत अन्य अफसरों ने पहुंचकर देर रात ही जांच पड़ताल की थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उन्होंने खुद को जिम्मेदार बताया है। 
 
woman sub inspector suicide case Mobile can be revealed secret of death
महिला दारोगा ने इसी पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
कयास लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन में मौत का राज छिपा हो सकता है। मोबाइल लॉक होने की वजह से पुलिस तुरंत किसी कॅल व रिकॉर्डिंग आदि की जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। रात में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा शनिवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman sub inspector suicide case Mobile can be revealed secret of death
महिला दारोगा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आरजू पवार वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुई थीं। शामली जिले के भैंसवाल गांव निवासी आरजू छह जनवरी को अपने जीवन के खुशनुमा इक्कतीस साल पूरा करने वाली थीं और कुछ ही महीने बाद उनकी शादी के बाद वह नई जिंदगी में प्रवेश करने वाली थीं। लेकिन, इससे पहले ही उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
 
विज्ञापन
woman sub inspector suicide case Mobile can be revealed secret of death
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वीडियोग्राफी कराकर उतारा गया शव
महिला दरोगा के शव को कब्जे में लेने से पहले एसडीएम पदमसिंह की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया था। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम को भेजा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed