फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: महिला का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम और की नारेबाजी, पुलिस ने वीडियो-फोटो जुटाए; 50 अज्ञात पर किया केस

Mon, 21 Sep 2026 06:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 06:36 PM IST
सार

श्री हंस कॉलोनी जीतपुर निवासी शालिनी (35) पत्नी कपिल कुमार की शनिवार रात रावली मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कुछ अज्ञात लोगों ने मृतका के परिजनों को बहला फुसलाकर महिला का शव लेकर जीतपुर के सामने पहुंच थे, इसके बाद शव सड़क पर रख कर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Woman dies after hit by pickup truck police register case against 50 unidentified persons
शालिनी का शव रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुरादनगर स्थित रावली मार्ग पर जीतपुर कॉलोनी में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर जाम लगाने और प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 50 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मौके की वीडियो और फोटोग्राफी कराई गई है। इनके आधार पर जाम लगाने वालों की पहचान की जाएगी।



Woman dies after hit by pickup truck police register case against 50 unidentified persons
सड़क पर रखा शालिनी का शव - फोटो : अमर उजाला

3.30 बजे शुरू हुआ हंगामा
एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि श्री हंस कॉलोनी जीतपुर निवासी शालिनी (35) पत्नी कपिल कुमार की शनिवार रात रावली मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कुछ अज्ञात लोगों ने मृतका के परिजनों को बहला फुसलाकर महिला का शव लेकर जीतपुर के सामने पहुंच थे, इसके बाद शव सड़क पर रख कर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

Woman dies after hit by pickup truck police register case against 50 unidentified persons
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

जाम में फंसी एम्बुलेंस तक
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने और यातायात सुचारु करने के लिए काफी समझाया गया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जाम के कारण रावली मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के मुताबिक कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे उनमें मौजूद मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। स्थिति संभालने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman dies after hit by pickup truck police register case against 50 unidentified persons
शालिनी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

इस आधार पर दर्ज हुआ केस
उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। एसीपी ने बताया कि उपनिरीक्षक दीपक कुमार की तहरीर पर जाम लगाने के मामले में 50 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर जाम लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed