‘नमस्कार दोस्तों...मैं कैश डिजिटल सर्विस का एमडी बोल रहा हूं। आज मैं बहुत दुखी हूं, मैंने प्रोडक्ट मंगाए थे, ऑफिस खोला था, आप सभी की सेवा करने के लिए। कुछ लोगों ने ऑफिस के अंदर लूटपाट की। मेरे लैपटॉप मेरा सिस्टम उठाकर ले गए, जिनमें आप सभी का डाटा है। आप सभी को पेमेंट भेजने वाला था। शांत माहौल बनाए रखें, बहुत जल्द आपके पैसे लौटाऊंगा।’
2 of 6
webwok company
- फोटो : अमर उजाला
यह 2.12 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग आरडीसी स्थित एक कैश डिजिटल सर्विस में निवेश करने वाले कुछ लोगों के व्हाट्स एप ग्रुप पर कंपनी मालिक ने भेजी है। आगे उसमें उसने कहा है कि ‘मैं उन सभी से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं, जो मेरे लैपटॉप ले गए हैं, मेरे लैपटॉप दे दीजिए, जिससे कि मैं जल्दी से जल्दी आप सभी का पेमेंट भेज दूं।
3 of 6
anurag garg
- फोटो : अमर उजाला
'अगर लैपटॉप मिल जाते हैं तो जल्द पैसे लौटा दूंगा, नहीं तो 20-25 दिन में पैसे लौटा पाऊंगा। मैं एक अपाहिज आदमी हूं, आप सभी मेरी बैसाखी हैं। मेरी बैसाखी आज टूट गई है, लेकिन मैं भी बेशर्म आदमी हूं, सिस्टम चलाना चाहता हूं और चलाऊंगा। आपके पैसे लौटाऊंगा। अब मुझे सिस्टम चलाने के लिए दूसरे शहर से कंपनी स्टार्ट करनी पड़ेगी। मेरे ऑफिस के स्टाफ से लोगों ने मारपीट की है, स्टाफ ऑफिस छोड़कर चला गया है, अब नया स्टाफ रखना पड़ेगा। आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि धैर्य बनाए रखिए।’
4 of 6
anurag garg
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को आरडीसी स्थित एक ऑनलाइन इन्वेस्ट कराने वाली कंपनी के दफ्तर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर हंगामा किया था। निवेशकों पर सामान भी उठाकर ले जाने का आरोप है। इस कंपनी में निवेशकों से रुपये जमा कराए जाते हैं और लाइक करने पर पैसे देने के अलावा इलेक्ट्रानिक उपकरण (एलईडी, लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट, पावर बैंक) दिए जाते थे।
5 of 6
anurag garg
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े तीन हजार से सवा लाख रुपये तक इन्वेस्ट कराया जाता था और लाइक के हिसाब से पैसे दिए जाते थे। बताया जाता है कि इस कंपनी में एनसीआर के लोगों के करोड़ों रुपये लगे हैं। कंपनी मालिक के कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ भी फोटो हैं। निवेशकों को कंपनी के भागने का अंदेशा है। कंपनी मालिक ने ऑडियो जारी कर निवेशकों को भरोसा बनाए रखने को कहा है।