{"_id":"60d7e80ba10ce760fd685cf8","slug":"up-conversion-case-new-revealing-in-conversion-case-madrasas-running-of-donation-of-maulana-umar-gautam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: मौलाना उमर गौतम के चंदे से चल रहे मदरसे, गाजियाबाद में एक गोद भी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: मौलाना उमर गौतम के चंदे से चल रहे मदरसे, गाजियाबाद में एक गोद भी लिया
Sun, 27 Jun 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान
योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Jun 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
UP conversion case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले उमर गौतम का गाजियाबाद से गहरा कनेक्शन सामने आया है। उमर की करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के अलावा यह बात भी सामने आई है कि जिले में कई मदरसे भी उसके चंदे से चल रहे हैं। यह इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने खोजबीन शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां उन लोगों को ट्रेस कर रही हैं, जिन्होंने एक दशक में अपना धर्म बदला है। एटीएस ने पिछली 20 जून को धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का खुलासा कर जामिया नगर दिल्ली से उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी को गिरफ्तार किया था। मसूरी के डासना देवी मंदिर में घुसे दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही एटीएस को धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के बारे में सुराग मिला था। पुलिस अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसी दौरान इनपुट मिला कि गाजियाबाद जिले में कई मदरसे उमर गौतम के चंदे से चल रहे हैं।
UP conversion case
- फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी भी मिली कि एक मदरसे को उमर गौतम ने गोद भी लिया हुआ है, जिसका सारा खर्च वही उठाता है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर गाजियाबाद की तरफ रुख कर दिया है।
आरोपी उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
निशाने पर मसूरी, अफसरों से मांगी मदरसों की सूची
गाजियाबाद में उमर गौतम की करोड़ों की संपत्ति और मदरसों के संचालन की सूचना के बाद नेशनल हाईवे स्थित मसूरी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। बताया गया कि मसूरी में ही वह मदरसा है, जो उमर गौतम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

डॉ. मोहम्मद उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अधिकारियों से संपर्क कर जिले में संचालित मदरसों के बारे में जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा सूचना यह भी है कि सुरक्षा एजेंसियां रिमांड के दौराम उमर गौतम को गाजियाबाद भी ला सकती है।
विज्ञापन
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस्लामिक दावा सेंटर से जुड़े लोगों की तलाश
एटीएस के खुलासे के मुताबिक, दिल्ली से गिरफ्तार उमर गौतम समेत दोनों आरोपी इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था के जरिये धर्मांतरण का धंधा चला रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने गाजियाबाद में भी उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो इस्लामिक दावा सेंटर से जुड़े हुए थे। एजेंसियों के पास यह इनपुट भी है कि धर्मांतरण मिशन को चलाने के लिए उमर ने गाजियाबाद के भी कुछ लोगों को संस्था से जोड़ा था।