{"_id":"63424438f737c14af23b2919","slug":"sexual-harassment-victim-gave-birth-to-a-child-at-the-age-of-12-in-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बिटिया को दरिंदगी की डरावनी यादों से दूर ले जाएंगे, मां ने कहा-उसकी जिंदगी जिल्लत से भर गई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बिटिया को दरिंदगी की डरावनी यादों से दूर ले जाएंगे, मां ने कहा-उसकी जिंदगी जिल्लत से भर गई...
Sun, 09 Oct 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दरिंदगी की शिकार बनी हमारी बिटिया के लिए असहनीय पीड़ा को सहन करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हमने तमाम कोशिशें करके देख लीं, पर वह इस गहरे सदमे से उबर ही नहीं पा रही है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि जिस खोड़ा क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, वहां से हम अपना घर बेच देंगे और दिल्ली में जाकर बसेंगे ताकि डरावनी यादें उसका पीछा करना छोड़ दें। यह कहते हुए बच्ची की मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं। खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा, सामूहिक दुष्कर्म की वजह से 12 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देकर उसे लग रहा है कि उसकी जिंदगी जिल्लत से भर गई है। गुमसुम होकर पत्थर सी बनी बेटी की यह हालत देखी नहीं जा रही है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही हम नई जगह चले जाएंगे ताकि उसे जिल्लत भरी जिंदगी से छुटकारा मिले और वह नए सिरे से नई जिंदगी शुरू कर सके।
फाइल फोटो
हम खोड़ा के लोगों के रिश्ते-नाते तोड़कर सभी संपर्क खत्म कर लेंगे। हमने खोड़ा से किसी भी तरह का वास्ता रखा तो बेटी के जीवन से न अंधेरा दूर होगा और न ही नया सवेरा निकलेगा।
फाइल फोटो
सीएम से मांगूंगा इकलौती बेटी के लिए न्याय
माता-पिता ने बातचीत में कहा कि वह अपनी इकलौती बेटी के न्याय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं। उनसे मिलकर ही बेटी की पढ़ाई, लिखाई, जीवन-यापन और अच्छे भविष्य के लिए बात करेंगे। वह पुलिस अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि कोई उन्हें सीएम से मिलवा दें।
माता-पिता ने बातचीत में कहा कि वह अपनी इकलौती बेटी के न्याय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं। उनसे मिलकर ही बेटी की पढ़ाई, लिखाई, जीवन-यापन और अच्छे भविष्य के लिए बात करेंगे। वह पुलिस अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि कोई उन्हें सीएम से मिलवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
उनका आरोप यह भी है कि अभी तक पुलिस अधिकारियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। हालांकि अस्पताल में दो महिला पुलिसकर्मी हैं। वहीं, उनका यह कहना है कि बेटी को रानी लक्ष्मीबाई योजना से मिलने वाली पांच लाख की आर्थिक मदद से वह संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
12 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के दो दिन के नवजात का पुलिस ने शुक्रवार को चिकित्सक की मदद से डीएनए सैंपल लिया। यह सैंपल उसके खून से लिया गया। अब दुष्कर्म के आरोप में डासना जेल में बंद तीन आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में इनसे नवजात के डीएनए का मिलान करके पता चलेगा कि तीनों में से उसका पिता कौन है? इसकी रिपोर्ट पुलिस कोर्ट के सामने पेश करेगी।