फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदनलाल ने समीर की एक न सुनी: मिस्त्री की बात मान लेता तो नहीं गिरता लिंटर, पहले ही जता दिया था हादसे की आशंका

Mon, 20 Feb 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Feb 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
negligence of landowner Madanlal Sharma came to out in incident in Rupnagar Colony of Loni
निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

लोनी के रूपनगर कॉलोनी में हुई घटना में भूस्वामी मदनलाल शर्मा की लापरवाही सामने आई है। हादसे में मारे गए मिस्त्री समीर और उसके बेटे ने भूस्वामी को सेटरिंग कमजोर और मैटेरियल कम होने की बात कह कर हादसे की आशंका जताई थी लेकिन भूस्वामी ने उनकी बात को टाल दिया था।

negligence of landowner Madanlal Sharma came to out in incident in Rupnagar Colony of Loni
निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

कॉलोनी में निर्माणाधीन फैक्टरी का लिंटर गिरने से समीर की मौत हुई थी। इस हादसे में समीर का बेटा सोहेल भी घायल हुआ था। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया था। सोमवार को सोहेल उपचार के बाद घर पहुंचा। उसके पैर पर प्लास्टर है, कमर में गुम चोट आई है। उन्होंने बताया कि मदनलाल की फैक्टरी का निर्माण वह और उनके पिता समीर कर रहे थे। रविवार को सेटरिंग बांधी गई। निर्माणाधीन फैक्टरी के बीच में पिलर नहीं होने और सेटरिंग कमजोर होने की बात उन्होंने मदनलाल को बताई थी। लेकिन भूस्वामी बोल रहा था कि कुछ नहीं होगा, पहले भी डलवाया है। सोमवार को जब काम शुरू हुआ, तब भी उन्होंने भूस्वामी को कहा था कि सेटरिंग में कुछ बल्लियां और लगवा दो लेकिन वह नहीं माना। लिंटर डलने के दौरान सुरात में कुछ स्थानों से सेटरिंग हिलने लगी। उन्होंने फिर से भूस्वामी को कहा। 80 फीसदी काम होने पर सेटरिंग कहीं-कहीं से हिलने लगी। सेटरिंग हिलने पर समीर नीचे जाकर देखने लगे, तभी लिंटर भर-भरा कर गिर गया। इस दौरान 13 लोग दब गए। उनका कहना है कि अगर भूस्वामी समय रहते, मिस्त्री की बात मान लेते, तो यह हादसा नहीं होता।

negligence of landowner Madanlal Sharma came to out in incident in Rupnagar Colony of Loni
निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

सोहेल हुए लाचार, बड़े भाई पर आया घर का जिम्मा
समीर की मौत के बाद परिवार को संभालने का जिम्मा अब सोहेल के भाई अब्दुल पर आ गया है। वह एक छोटी सी दुकान चलाते हैं और आसपास के बच्चों को पढ़ाते हैं। सोहेल मिस्त्री हैं, चोट लगने के बाद वह बेड रेस्ट पर चले गए हैं। अब अब्दुल को अपने भाई का इलाज भी कराना है और परिवार का भी पोषण करना है। सोहेल ने बताया कि मदनलाल अक्सर उनके पिता से ही काम कराता था। करीब दो साल पहले मदनलाल लोनी बंथला मार्ग स्थित अपने प्लाट पर निर्माण कार्य करा रहा था। उस समय भी सोहेल अपने पिता के साथ काम कर रहे थे। उनके पिता ऊपर छत पर जाकर गार्डर को काट रहे थे। तभी अचानक नीचे गिरने से वह कई महीने चोटिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
negligence of landowner Madanlal Sharma came to out in incident in Rupnagar Colony of Loni
निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

राजेश की मौत के बाद परिवार पर आया संकट
मूलरूप से बरेली के बेलबुजीया गांव में रहने वाले राजेश काम के लिए 10 वर्ष पहले लोनी आए थे। कुछ दिनों बाद वह पत्नी को साथ ले आए। पिता की मौत के बाद उन्होंने अपने दोनों भाइयों को भी लोनी बुला लिया। दोनों भाइयों भी अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ लोनी आ गए थे। राजेश पहले मिस्त्री थे। बाद में वह ठेकेदार बन गए थे। परिवार में पत्नी तारावती चार बच्चे सूरज (7), काजल (5), सनी (3) और कंधेई (2) है। एक भाई सुनील पत्नी, दो बच्चों के साथ रहता है। दूसरा भाई अनिल पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता है। वह ठेली लगाने का काम करता है। 

विज्ञापन
negligence of landowner Madanlal Sharma came to out in incident in Rupnagar Colony of Loni
निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

अनिल ने बताया कि पिता की मौत के बाद राजेश सभी का ध्यान रखता था। दोनों भाई भी राजेश की बात को मानते थे। पहले वह किराए के मकान में रहते थे। करीब पांच साल पहले उन्होंने लोनी के साईं एंक्लेव कॉलोनी में करीब 54 गज का प्लाट लिया था, जिसको उन्होंने ही बनाया था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि राजेश के परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक मदद की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed