फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नंदी बाबा ने पीया दूध': मंदिर में दिखा चमत्कार तो कटोरी चम्मच लेकर पहुंचे भक्त,जयकारों से गूंजा शिवालय;'नंदी

Sun, 18 Aug 2024 12:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के हिसाली गांव में मां दुर्गा के मंदिर में आज एक चमत्कार हो गया। यहां जैसे ही एक महिला ने नंदी बाबा को दूध का भोग लगाया तो उन्होंने दूध पी लिया। जिसके बाद भक्त कटोरी चम्मच से नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिर की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Nandi Baba drank milk in a temple of Muradnagar, watch the video
नंदी बाबा ने पिया दूध - फोटो : अमर उजाला

हिसाली गांव के मां दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में नंदी बाबा के दूध पीने का मामला सामने आया है। मंदिर के बाहर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। दूध लेकर लोग मंदिर पहुंच गये।


मां दुर्गा मंदिर के पंडित विजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी महिला ममता मंदिर में पूजा के लिए आई थी। 

Nandi Baba drank milk in a temple of Muradnagar, watch the video
नंदी बाबा ने पिया दूध - फोटो : अमर उजाला

मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में नंदी बाबा की प्रतिमा को उन्होंने चम्मच से दूध पिलाना शुरू किया, महिला ने यह बात पंडित विजय कुमार को बताई। इसके बाद गांव के लोगों ने जैसी ही खबर सुनी कि भगवान भोलेनाथ के सबसे प्रिय और उनकी सवारी नंदी बाबा दूध पी रहे है तो वह लोटा, कटोरी, चम्मच लेकर नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिर की तरफ दौड़ पड़े। 

Nandi Baba drank milk in a temple of Muradnagar, watch the video
नंदी बाबा ने पिया दूध - फोटो : अमर उजाला

नंदी बाबा को दूध पिलाने के लिए शिवभक्तों की कतार लग गई। इस दौरान मंदिर परिसर में लगातार भगवान भोलेनाथ का जयकारा गूंजता रहा। नंदी बाबा के मुंह से लोग दूध का चम्मच लगाते है तो देखते ही देखते वह खाली जाता है। पंडित विनोद कुमार का भक्त इसे भगवान का चमत्कार मानकर मंदिर में पहुंच रहे है। प्रधान पुत्र राहुल सैन ने बताया कि सूचना पर मंदिर जाकर लोगों को समझाय कि भगवान को मन से मानिए। ऐसी बातों पर विश्वास न करें। अपने कर्मो का अच्छा रखे सब अच्छा होगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nandi Baba drank milk in a temple of Muradnagar, watch the video
शिवालय में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नंदी बाबा को दूध पिला सुख समृद्धि की कामना की
शिवभक्तों ने नंदी बाबा को दूध पिलाकर सुख समृद्धि की कामना की। जैसे जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, लोग मंदिर में पहुंचते जा रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed