फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद हादसा: जब एक एक कर एंबुलेंस से उतरने लगे शव, मंजर देख कांप गया डॉक्टरों का भी कलेजा

Mon, 04 Jan 2021 09:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 04 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
muradnagar shamshan ghat news roof collapse no space left in morchery for dead bodies
मुरादनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर हादसे में मरने वालों के शवों को जब एमएमजी अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें उतरते देख हर किसी का दिल कांप उठा। तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ को बुला लिया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर घायलों के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एंबुलेंस आनी शुरू हुई तो इनमें 23 लोग दम तोड़ चुके थे। 


 
muradnagar shamshan ghat news roof collapse no space left in morchery for dead bodies
मुरादनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पहले कुछ शव आईटीएस के सूर्या अस्पताल ले जाए गए, लेकिन वहां प्रबंधन ने जगह न होने की बात कही। आननफानन एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे बने बर्नवार्ड को अस्थाई मोर्चरी में तब्दील कर दिया। इमरजेंसी के सामने शव उतारकर स्ट्रेचर से मोर्चरी तक पहुंचाए गए।



 
muradnagar shamshan ghat news roof collapse no space left in morchery for dead bodies
मुरादनगर श्मशान घाट में भयावह हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह लगभग 11 बजे मुरादनगर हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन की ओर से दिए गए। अस्पताल के सभी सीनियर डॉक्टरों को तुरंत अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए। इनमें फिजीशियन, आर्थोपेडिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और ईएमओ इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर शामिल थे। इसके अलावा इमरजेंसी वॉर्ड में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई, जिससे घायलों के उपचार में किसी तरह की परेशानी ना हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
muradnagar shamshan ghat news roof collapse no space left in morchery for dead bodies
मुरादनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
लगभग एक बजे से अस्पताल में घायलों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। चार शव सीएचसी मुरादनगर भेजे गए। बाद में सभी शव एमएमजी अस्पताल ले जाकर वहां बर्न वार्ड में बनाई गई अस्थाई मोर्चरी में रखे गए। पोस्टमार्टम करने के लिए चार डॉक्टरों की टीम लगाई गई। डीएम अजयशंकर पांडेय ने डॉक्टरों की टीम बढ़ाने के लिए कहा, लेकिन सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि एक बार में एक ही शव रखने के लिए प्लेटफार्म बना है। इसलिए डॉक्टरों की टीम बढ़ाने से कोई फायदा नहीं है, इसके बाद चार डॉक्टर लगाए गए। शाम को सात बजे पहले शव का पोस्टमार्टम किया गया। शाम करीब सात बजे शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

 
विज्ञापन
muradnagar shamshan ghat news roof collapse no space left in morchery for dead bodies
मुरादनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि स्थायी मोर्चरी में डीप फ्रीजर रखे गए हैं। हादसे में मरने वालों को फ्रीजर में रखने की जरूरत नहीं थी, इसलिए अस्थाई मोर्चरी बनाई गई कि वहां तक पहुंचने में परिजनों व पुलिस को कोई परेशानी न हो। बरसात होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया था, इसलिए रास्ते के किनारे पर सफाई करा दी गई।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed