फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: जान बचाने के लिए भागती रहीं मां-बेटी, नहीं थमे हमलावर, सामने आए रोंगटे खड़े करने वाले फुटेज

Sun, 04 Apr 2021 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Apr 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter run away to save their lives in ghaziabad Incident CCTV camera captured see photos
महिला को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक प्लॉट के विवाद में पिता-पुत्रों समेत चार लोगों ने मां-बेटी पर जमकर लाठियां बरसाईं। आरोपियों ने दोनों को गिरा-गिराकर पीटा। बेटी लहूलुहान और मां बेहोश हो गई। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल दहलाने वाली उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी किसी आरोपी की नहीं कर सकी। 
Mother and daughter run away to save their lives in ghaziabad Incident CCTV camera captured see photos
मां-बेटी को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
भागती रहीं मां-बेटी, नहीं थमे हमलावर
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाली है। इसमें हमलावर पिता-पुत्र मां-बेटी पर लाठियां बरसाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मां-बेटी जान बचाने को घर की तरफ भागीं, लेकिन हमलावर नहीं थमे। जान बचाने को बेटी घर में घुस गई, लेकिन मां सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपियों ने लाठी बरसाना जारी रखा। हमले में मां-बेटी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। निहत्थी मां-बेटी पर सिर्फ लाठियों से ही जुल्म नहीं ढाया गया, बल्कि असलहा भी इस्तेमाल किया गया। पीड़ित मां-बेटी का कहना है कि एक आरोपी हाथ में असलहा लेकर भी आया था।

 
Mother and daughter run away to save their lives in ghaziabad Incident CCTV camera captured see photos
महिला की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली- परिवार का मामला है, निपट जाएगा
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सनसनीखेज घटना को मोदीनगर पुलिस चार दिन तक दबाए बैठी रही। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस ने तर्क दिया कि पारिवारिक मामला है। निपट जाएगा। हालांकि, शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हुई तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughter run away to save their lives in ghaziabad Incident CCTV camera captured see photos
मां-बेटी को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
तीन सौ गज के प्लॉट को लेकर भाईयों के बीच विवाद चल रहा है। दिल्ली मंत्रालय में नौकरी करने वाले एक भाई का गांव में प्लॉट है। उन्होंने प्लॉट दूसरे भाई को बेचना तय कर दिया। दूसरे भाई ने प्लॉट पर कब्जा भी ले लिया, लेकिन प्लॉट के पैसों को लेकर दोनो में विवाद चलता रहा। 
 
विज्ञापन
Mother and daughter run away to save their lives in ghaziabad Incident CCTV camera captured see photos
महिला को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कई बार कहासुनी भी हुई, लेकिन परिवार के अन्य लोगों ने मामला हर बार शांत कर दिया। दिल्ली में नौकरी करने वाले भाई का आना-जाना गांव में रहने वाले तीसरे भाई के यहां है। जो दूसरे भाई को अखरता है। आरोप है कि दूसरे भाई ने इसी रंजिश और प्लॉट के विवाद में 30 मार्च को तीसरे भाई के परिवार से झगड़ा कर लिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed