फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएस रानी नागर: सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जताई हत्या की आशंका, कारतूस और ताबीज की तस्वीर डाल लिखी ये बात

Sat, 23 Apr 2022 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Apr 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
IAS Rani Nagar post on facebook says she is getting death threats through cartridges and tabeez in her house
आईएएस रानी नागर को मिली धमकियां - फोटो : आईएएस के फेसबुक पोस्ट से

गौतमबुद्ध नगर निवासी आईएएस रानी नगर गाजियाबाद नेहरू नगर सेकेंड में अपने पिता के घर रह रही हैं। रानी नागर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डालते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। रानी नागर का कहना है कि उनके कमरे में कारतूस और ताबीज उन्हें डराने और हत्या करने की मंशा से रखे गए हैं। हालांकि इस संबंध में उन्होंने पुलिस से अभी कोई शिकायत नहीं की है।

IAS Rani Nagar post on facebook says she is getting death threats through cartridges and tabeez in her house
आईएएस रानी नागर - फोटो : आईएएस के फेसबुक पोस्ट से

फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए रानी नागर ने कमरे में ताबीज और कारतूस मिलने पर लिखा, 'मैं मार्च 2022 के अंत से नेहरू नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 201001 में अपने पिता के घर पर रह रही हूं। इन सामानों को इस मकान में मेरे कमरे में रखा गया है ताकि नाजायज दबाव के आगे न झुकने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी जा सके।'  

IAS Rani Nagar post on facebook says she is getting death threats through cartridges and tabeez in her house
आईएएस रानी नागर - फोटो : आईएएस के फेसबुक पोस्ट से

आईएएस रानी नागर आगे कहती हैं कि, 'मैं, रानी नागर आईएएस, हरियाणा सरकार के अतिरिक्त सचिव, सीआरआई विभाग आज 23 अप्रैल 2022 को सुबह 08.09 बजे भारत के संविधान के अनुसार ईश्वर की शपथ पर यह बयान दर्ज करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Rani Nagar post on facebook says she is getting death threats through cartridges and tabeez in her house
आईएएस की पोस्ट - फोटो : आईएएस के फेसबुक पोस्ट से
आईएएस ने आगे लिखा, यदि निकट भविष्य में अपराधियों द्वारा मेरी हत्या कर दी जाती है तो शपथ के इस कथन को वैध साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जाएगा। इस मामले में सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
IAS Rani Nagar post on facebook says she is getting death threats through cartridges and tabeez in her house
आईएएस रानी नागर - फोटो : आईएएस के फेसबुक पोस्ट से
इससे पहले 10 अप्रैल को भी एक वीडियो डालकर यह बताया कि बीते कई महीनों से उनके गैजेट और सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर उससे उनके बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही थीं। उन्होंने उस वीडियो में आग्रह किया था कि जब तक कोई भी उनसे खुद बात न कर ले तब तक किसी भी बात को सच न माने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed