फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में कातिल बना पति: प्रेमिका के उकसाने पर गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोगों बरगलाने के लिए कही ये बात

Mon, 02 May 2022 09:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 May 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
Hapur husband killed wife after girlfriend abatement tell others about snakebite
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और उसकी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हत्या की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने तीन मासूम बच्चों के सिर से न सिर्फ मां की ममता का आंचल छीना है बल्कि पिता के प्यार का साया भी छीनने को है और यह सारी करतूत खुद बच्चों के पिता की है। 


हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला में गीता (38) की हत्या उसके पति ने की थी। प्रेमिका के उकसाने पर गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को बरामद कर आरोपी पति और मेरठ निवासी उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर रविवार को मामले का खुलासा कर दिया। 
Hapur husband killed wife after girlfriend abatement tell others about snakebite
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

सीओ पवन कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को गांव गंदूनगला में गीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी।  मृतका के परिजनों ने 112 पर कॉल कर हत्या की आशंका जताई थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया था। दंपती के तीन बच्चे हैं।

Hapur husband killed wife after girlfriend abatement tell others about snakebite
UP Police SI ASI Exam 2021 - फोटो : Social Media

पुलिस ने पति धर्मेंद्र से पूछताछ की तो उसने सर्पदंश को मौत का कारण बताया था। सख्ती की गई तो उसने हत्या करना कुबूल कर लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग 7-8 साल से मेरठ के हसनपुर कदीम निवासी गुड्डी जाटव से चल रहा है। धर्मेंद्र का हसीनपुर कदीम में भी एक मकान और दर्जी की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur husband killed wife after girlfriend abatement tell others about snakebite
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गुड्डी काफी दिनों से शादी करने का दबाव बना रही है। कुछ साल पहले उसने पत्नी से तलाक के लिए न्यायालय में वाद भी दायर किया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया था। गीता से छुटकारा पाने के लिए गुड्डी बार-बार उसे उकसा रही थी।

विज्ञापन
Hapur husband killed wife after girlfriend abatement tell others about snakebite
- फोटो : एएनआई

शनिवार की रात प्रेम प्रसंग को लेकर उसका पत्नी गीता से विवाद हो गया, जिसके चलते उसने दुपट्टे से गला दबाकर गीता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गले पर सर्प दंश जैसे निशान बनाकर हत्या को दुर्घटना दर्शाने की कोशिश की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed