फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 रुपये के लिए बीच सड़क पर कत्ल: आरोपी के खुलासे से पुलिस भी हैरान, बोला-घटिया शिकंजी बनाई थी, इसलिए पैसे नहीं दिए, फिर...

Sat, 30 Apr 2022 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Apr 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Murder In Ghaziabad Seller murdered for demanding money for Shikanji in Ghaziabad
Murder In Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास रेहड़ी पर शिकंजी बेचने वाले गौरव कश्यप ( 28 ) की तीन लोगों ने हत्या कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने शिकंजी पीने के बाद स्वाद अच्छा न होने का बहाना बनाकर पैसे देने से इनकार कर दिया था। गौरव ने पैसे के लिए दवाब डाला तो उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज मुख्य आरोपी ई-रिक्शा चालक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्थला निवासी गौरव के पास ये लोग 27 अप्रैल की रात करीब आठ बजे पहुंचे थे। तीनों ने शिकंजी का ऑर्डर दिया। एक गिलास शिकंजी का रेट 20 रुपये था, इसलिए तीनों को 60 रुपये देने थे। सिहानी गेट निवासी मुख्य आरोपी ई-रिक्शा चालक बॉबी से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि शिकंजी पीने के बाद तीनों ने पैसे देने के बजाय कहा कि बहुत ही घटिया शिकंजी बनाई है, इसका कोई पैसा नहीं देंगे।
Murder In Ghaziabad Seller murdered for demanding money for Shikanji in Ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने कहा कि अगर कोई खराबी थी तो शिकंजी का पहला घूंट पीते ही शिकायत करनी थी। सुबह से किसी और ने तो शिकायत नहीं की, बहाने मत बनाओ, पैसे दे दो। इसी पर गौरव से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसमें तीनों आपा खो बैठे और गौरव को बेरहमी से पीटा। 


 
Murder In Ghaziabad Seller murdered for demanding money for Shikanji in Ghaziabad
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर उसका सिर लगने के कारण गहरी चोट आई। हालत बिगड़ जाने पर तीनों भाग निकले। तब तक आस-पास के लोग आ गए थे। उनमें से कई बॉबी को पहचानते थे। लोगों ने गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Ghaziabad Seller murdered for demanding money for Shikanji in Ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी ज्योति ने बॉबी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। 


 
विज्ञापन
Murder In Ghaziabad Seller murdered for demanding money for Shikanji in Ghaziabad
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोला, रिक्शा पर लटक गया था गौरव
आरोपी बॉबी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे और उसके साथियों को शिकंजी पसंद नहीं आई तो पैसे देने से इनकार कर दिया। गौरव को बताया था कि उसका स्वाद बहुत ही खराब है। इसके बावजूद वह पैसे के लिए दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि पैसे दिए बगैर किसी को जाने नहीं देगा। पुलिस के मुताबिक, बॉबी ने बताया कि वह ई रिक्शा लेकर चला तो गौरव उस पर लटक गया। इससे रिक्शा पलट गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed