गाजियाबाद के मसूरी स्थित वेव सिटी थाना क्षेत्र के रोहन एन्क्लेव डासना के एक होटल में बिहार की 27 वर्षीय सरिता का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सरिता तीन दिन से होटल में रुकी हुई थी। शुक्रवार को कमरे से कोई आवाज नहीं आने कर होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी।
2 of 5
woman suicide in ghaziabad hotel
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर खोला तो सरिता का शव पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बिहार के मोतिहारी की रहने वाली सरिता पत्नी मंगेश 17 जनवरी को बिहार से जेल में बंद भाई चंदन की जमानत के लिए आई थी। उससे मिलने के बाद वह होटल में रुकी हुई थी। सरिता का भाई 20 अक्तूबर 2020 से कविनगर थाने से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में था।
3 of 5
woman suicide in hotel
- फोटो : अमर उजाला
20 जनवरी 2023 शुक्रवार को वह जमानत पर बाहर आया था। सरिता का भाई शुक्रवार शाम करीब छह बजे जेल से छूटकर बाहर आया और होटल पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।
4 of 5
पुलिस मामले की जानकारी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके भाई को जमानत मिल गई है। इसके बाद भी उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चला है। सरिता के फोन कॉल व अन्य सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
5 of 5
मामले की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कान में मिले इयरफोन, पुलिस ने कब्जे में लिया फोन
जानकारी के अनुसार सरिता का शव जब फंदे से लटका मिला उस दौरान उसके कान में इयरफोन भी लगे थे। पुलिस कोई आशंका है कि सरिता उस दौरान या तो किसी से बात कर रही थी या गाने सुन रही थी। पुलिस ने उसका फोन कब्जे में ले लिया है।