फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कमरे में तीन छात्रों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रात में अचानक खुली मां की नींद, देख पैरों तले खिसकी जमीन

Sun, 15 Jan 2023 03:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

गाजियाबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बीकॉम द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों पर लगा है। 
आरोप है कि तीनों छात्रों ने पहले किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और पांच माह तक वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Three B.Com students sexual harassment a girl in Ghaziabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली 16 साल की किशोरी से बीकॉम द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि तीनों छात्रों ने पहले किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और पांच माह तक वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की मां ने तीनों छात्रों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Three B.Com students sexual harassment a girl in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ किराये पर एक मकान में रहती हैं। इसी मकान में दूसरी मंजिल पर बुलंदशहर निवासी तीन लड़के भी किराये पर रहते हैं। तीनों गाजियाबाद के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। किशोरी की मां का कहना है कि शुक्रवार देर रात उनकी आंख खुली तो बेटी कमरे में नहीं मिली। 

 
Three B.Com students sexual harassment a girl in Ghaziabad
फाइल फोटो
उसकी तलाश में वह छत पर गई तो पता चला कि किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में छात्रों की कमरे में है। बेटी ने बताया कि तीनों छात्रों ने ब्लैकमेल कर उसे कमरे में बुलाया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three B.Com students sexual harassment a girl in Ghaziabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बदनामी के डर से परिजनों से नहीं की शिकायत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार पांच साल से इस मकान में किराये पर रह रहा है। जबकि छात्रों ने सात माह पूर्व कमरा किराये पर लिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान छात्रों से पांच माह पहले हुई थी। जान पहचान होने पर उन्होंने उसे कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर वीडियो बना ली। 

 
विज्ञापन
Three B.Com students sexual harassment a girl in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। ऐसे में बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सभी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed