{"_id":"6986de85d0d569494a055ac4","slug":"ghaziabad-triple-suicide-two-plot-in-delhi-why-did-leave-his-village-unanswered-questions-complicating-mystery-2026-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 700 और 70 गज के दो प्लॉट, फिर क्यों छोड़ा गांव? ये सवाल उलझा रहे गुत्थी; गाजियाबाद सुसाइड में नया सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 700 और 70 गज के दो प्लॉट, फिर क्यों छोड़ा गांव? ये सवाल उलझा रहे गुत्थी; गाजियाबाद सुसाइड में नया सस्पेंस
Sat, 07 Feb 2026 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:11 PM IST
सार
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या में कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। कुछ तथ्यों ने जांच की दिशा तय करने में मदद की तो कुछ बयानों ने कहानी को और उलझा दिया।
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या को 72 घंटे से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन मामले से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। इस बीच पुलिस किशोरियों के पिता चेतन से दो से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के अलग-अलग चरणों में चेतन ने दो बार मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए, जहां उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवारिक रिश्तों की जटिलता, आर्थिक स्थिति को लेकर दावे, बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से जुड़ी अधूरी जानकारियां, ये सभी बिंदु अब भी पुलिस के लिए गुत्थी बने हुए हैं। इनके जवाब खोज रहीं जांच एजेंसियां हर कड़ी जोड़ने और घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने लाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस सिरा हाथ नहीं लगा है।
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर बयानों में विरोधाभास दिखाई दिया है। पूछताछ और पड़ताल का क्रम जारी है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिन्होंने तीनों बहनों को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। जो भी तथ्य पुष्ट होंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसी भी क्या मजबूरी कि पढ़ा नहीं सके?
हादसे के बाद से यह बात सामने आ रही है कि निशिका ने चौथी, प्राची ने तीसरी और पाखी ने दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद तीनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। शुरुआती पूछताछ में पिता ने आर्थिक तंगी को इसकी वजह बताया। सवाल यह है कि यदि हालात इतने खराब थे तो बच्चों को किसी सरकारी स्कूल में दाखिल क्यों नहीं कराया गया? दो पत्नियां, किराये का फ्लैट और पूरे परिवार का खर्च उठाने वाले पिता के पास क्या बेटियों की बुनियादी शिक्षा का भी विकल्प नहीं था? माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य यह नहीं बता पा रहा कि तीनों बहनें किस स्कूल में पढ़ती थीं। छह माह पहले दोनों बेटियों को चेतन ने मोबाइल भी दिलाया था।

कोचिंग जाती थीं, लेकिन कहां?
हादसे के बाद से स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि तीनों बहनें नियमित रूप से कोचिंग जाया करती थीं। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे किससे ट्यूशन पढ़ रही थीं। किस विषय की और किस जगह पर। इस दिशा में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।