गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, बच्चियों के पिता चेतन कुमार की पुरानी जिंदगी के पन्ने खुलते जा रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़े एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन की एक प्रेमिका आंचल उर्फ तब्बू थी, जिसकी वर्ष 2018 में बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी।
यह हादसा राजेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित शुभधाम अपार्टमेंट के उस फ्लैट में हुआ था, जहां चेतन रहते थे। बताया जा रहा है कि आंचल को चेतन वर्ष 2018 में अपने साथ रहने के लिए घर ले आए थे। इसके बाद से चेतन, उनकी पत्नी सुजाता और हिना के बीच घरेलू कलह शुरू हो गई थी।
2 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
चेतन का कहना है कि एक दिन वह घर से बाहर थे। लौटने पर पता चला कि आंचल ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आंचल की मौत के बाद चेतन की पहचान उसकी रिश्तेदार टीना से हुई। वह भी सीलमपुर की रहने वाली है।
3 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच संबंध बने और टीना गर्भवती हो गई। इसके बाद वर्ष 2021 में चेतन ने टीना से कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस पूछताछ में चेतन ने बताया कि पत्नी सुजाता की सहमति से उसने हिना से शादी की थी। सीलमपुर स्थित ससुराल आने-जाने के दौरान उसकी पहचान वहीं रहने वाली आंचल उर्फ तब्बू से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
4 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात एक घंटे तक हुई पूछताछ
शुक्रवार को चेतन बेटियों की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार चले गए थे। उनकी पत्नियां दिल्ली गई थीं। देर रात करीब नौ बजे परिवार फ्लैट पर लौटा। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने चेतन, सुजाता, हिना और टीना से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसी दौरान चेतन की तीसरी शादी की पुष्टि हुई। हालांकि, पूछताछ में सभी ने बच्चियों को डराने-धमकाने या उनके साथ मारपीट करने के आरोपों से इन्कार किया।
5 of 12
Ghaziabad Triple suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मोबाइल फोन छीने जाने को लेकर परिवार का कहना था कि ऐसा केवल पढ़ाई पर ध्यान दिलाने के लिए किया गया था। बताया गया है कि पुलिस के जाने के बाद फ्लैट बंद कर दिया गया, जो शनिवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पहुंचने पर ही खोला गया।